एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री ने किया यूपी में अमेरिका जैसी सड़कों का वादा, मुजफ्फरनगर इन मांगों को दी मंजूरी

Jan Vishwas Yatra: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी गुरुवार को मुजफ्फरनगर में जनविश्वास यात्रा के लिए पहुंचे. उन्होंने वहां कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया.

UP Assembly Election 2022: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे. केंद्रीय परिवहन मंत्री ने वहां पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड़ से जुड़ी 755 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर पर शामली के बुटराड़ा में बनने वाले जंक्शन से खतौली तक 38 किलोमीटर का हाईवे बनाने का ऐलान किया है. नए हाईवे से पंजाब, हरियाणा और यूपी के लोगों को लाभ होगा. इसके अलावा पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार मार्ग के दो लेन पेल्ड शोल्डर सहित ईपीसी मोड़ के अंतर्गत चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाएगा. इस दौरान नितिन गडकरी ने मंच से बड़ा ऐलान करते हुए कहा की अगर 2022 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो मेरा वादा है यूपी के विकास के लिए पांच लाख करोड़ रुपए दूंगा. साथ ही यूपी की सड़कों को अमेरिका की सड़कों जैसा बना दूंगा. 

केंद्रीय मंत्री का वादा
मुजफ्फरनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 101 किलोमीटर लंबी कुल 755 करोड की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इसके बाद नितिन गडकरी ने राज के इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी के भाषण का पूरा फोकस किसानों पर रहा. उन्होंने बोलते हुए कहा कि किसान अन्नदाता है. मगर उन्हें ऊर्जावान भी होना पड़ेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा की गन्ना और अन्य पशुओं से एथेनॉल ज्यादा से ज्यादा बनाया जाएगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों के मामले में अमेरिका की तारीफ करते हुए कहा कि जल्दी ही भारत देश की सड़कें भी अमेरिका देश की सड़कों जैसी बनेगी. नितिन गडकरी ने मंच से बोलते हुए कहा कि दिल्ली से देहरादून और हरिद्वार का रास्ता अब जल्द सिर्फ दो घंटे में पूरा किया जाएगा. इसके अलावा दिल्ली से अमृतसर का सफर भी सड़कों से दो घंटे में पूरा किया जाएगा. नितिन गडकरी ने दिल्ली से मुंबई की दूरी सिर्फ आठ घंटे में पूरी होने की दावा किया. इसके अलावा मुजफ्फरनगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान द्वारा नितिन गडकरी से जनपद के लिए कुछ मांगे रखी गई थी. जिसमें जनपद में एक नया हाईवे भारतमाला प्रोजेक्ट से जोड़ा जाए और जनपद शामली के थाना भवन से होता हुआ गंगा एक्सप्रेस हाईवे को मुजफ्फरनगर से जोड़ा जाए. जिस पर नितिन गडकरी ने मंच से बोलते हुए सभी मांगों पर सहमति दे दी. इसके अलावा भी मुजफ्फरनगर में सैकड़ों करोड़ की सड़कें और अन्य योजनाओं पर भी जल्द काम शुरू होने का आश्वासन दिया.

गन्ना मंत्री ने याद दिलाया 2013 
यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का मुजफ्फरनगर में स्वागत किया. उन्हें कहा कि आदरणीय नितिन गडकरी जी ने उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है. आज नितिन गडकरी जी ने मुजफ्फरनगर शामली जनपद की कई राष्ट्रीय सड़कों का लोकार्पण किया है. 99000 लीटर एथेनॉल हम यूपी में बना रहे हैं. हमने यूपी की 25 शुगर मिल को एथेनॉल के साथ जोड़ा है. लखीमपुर कांड पर एसआईटी का गठन किया गया है. वह अपनी जांच कर रही है और मैं निश्चित रूप से कहना चाहता हूं कि आज उत्तर प्रदेश में कानून राज स्थापित है. उसमें कोई रुकावट नहीं है. जहां तक अखिलेश यादव की बात है मैं इतना कहूंगा हमारी जन विश्वास यात्रा के खिलाफ एक यात्रा अखिलेश यादव जी भी निकाल रहे हैं. उस यात्रा को देखकर वही 2013 की याद आती है. 2013 का मुजफ्फरनगर दंगा हजारों निर्दोष लोगों के खिलाफ झूठी एफआईआर, कत्लेआम सहारनपुर जला दिया गया, मुजफ्फरनगर जला दिया गया, कैराना से कई लोगों का पलायन हुआ.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: क्या बीएसपी से टिकट की उम्मीद पाले बैठे हैं? मायावती इन उम्मीदवारों को टिकट नहीं देंगी, जानें- कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री अनुज मेघवाल ने प्रियंका गांधी और कांग्रेस पर किया हमला, कांग्रेस को बताया चौथी नंबर की पार्टी

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget