एक्सप्लोरर

DM e-कॉन्क्लेव: यूपी के इन जिलों के डीएम ने बताया कोरोना से जीत का 'महामंत्र', बोले- स्थिति नियंत्रण में है

उत्तर प्रदेश में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में नए मरीजों की संख्या में गिरावट आई है. DM e-कॉन्क्लेव में यूपी के इन जिलों के जिलाधिकारियों ने महामारी पर विजय का 'महामंत्र' बताया है.

DM e-कॉन्क्लेव में गाजीपुर के डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि गाजीपुर में दूसरी लहर को लेकर हमारी व्यवस्था ठीक है. मई के पहले हफ्ते में हमारा पॉजिटिविटी रेट बढ़ा था लेकिन अब ये घटकर 2.5 प्रतिशत पर आ गया है. जिलें में एक्टिव केस 2719 हैं. हमारा प्रयास है कि सभी एक्टिव केस तक टीमें भेजकर मेडिकल किट भिजवाएं. हमने मोबाइल टीम की संख्या बढ़ाई है. किसी को अस्पताल तक आने की जरूरत नहीं है. हमारा प्रयास है कि कन्टेनमेंट जोन और होम आइसोलेशन का पालन करें. कंट्रोल रूम भी 24 घंटे काम कर रहे है. हमारी टीम होम आइसोलेशन के मरीजों से बात कर रही है. जरूरत पड़ने पर होम आइसोलेशन में डॉक्टर को भी भेजते हैं. अगर किसी को टेलिमेडिसिन की जरूरत है तो उसके लिए भी हमने इंतजाम किए हैं. निगरानी समितियों के साथ साथ, आसपास के प्रतिष्ठित लोगों के जरिए भी हम लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं. 

सभी मरीजों के लिए बेड उपलब्ध
DM e-कॉन्क्लेव में आजमगढ़ के डीएम राजेश कुमार ने बताया कि आजमगढ़ जिले में लगातार पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है. आजमगढ़ में पिछली लहर के दौरान हमने एक ऑक्सीजन प्लांट को मंजूरी दिलवायी थी. इसकी मदद से हम अभी ऑक्सीजन की आपूर्ति कर पा रहे हैं. आजमगढ़ में चार सरकारी और चार प्राइवेट अस्पताल हैं. हमारे पास जो भी मरीज आ रहे हैं, हम उन्हें बेड दे पा रहे हैं. जिले में बेड और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. कोरोना के अलावा दूसरे मरीजों के लिए भी ऑक्सीजन की कमी नहीं है. होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए हमने जगह निश्चित की है, जहां से उनके लिए ऑक्सीजन ली जा सकती है. इसके अलावा हम आने वाले समय में कुल सात प्लांट आजमगढ़ में लगाने जा रहा हैं.

निगरानी समिति के जरिए गावों पर नजर
DM e-कॉन्क्लेव में फतेहपुर की डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि फतेहपुर में कुल एक्टिव केस 350 हैं, इसमें 286 केस होम आइसोलेशल में हैं. होम आइसोलेशल के मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है. कमांड सेंटर में शिफ्ट के हिसाब से डॉक्टर और अन्य कर्मचारी होम आइसोलेशन के मरीजों से संपर्क कर रहे हैं. हमारे पास कुल बेड 325 है, हमने प्राइवेट पांच अस्पतालों का चयन किया है, इन्हें एल 2 स्तर पर विकसित किया है. हमारे पास एल 2 अस्पताल में सिर्फ 23 मरीज ही भर्ती हैं. ग्राम निगरानी समिति के जरिए भी लगातार ग्रामीण इलाकों में नजर रख रहे हैं. लक्षण दिखने पर बिना देरी किए इलाज शुरू हो सके, इसके लिए तुरंत मेडिकल किट दी जा रही है. 

ऑक्सीजन की डिमांड भी घट रही है
DM e-कॉन्क्लेव से मिर्जापुर के मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने कहा कि मिर्जापुर मंडल में सक्रिय लोगों की संख्या तीन हजार से कम हो गई है. पिछले दो सप्ताह में शुरुआत में थोड़ी संख्या बढ़ी लेकिन उसके बाद से नए मरीजों की संख्या कम हो गई है. मंडल में ऑक्सीजन की डिमांड में भी कमी आई है. दूसरी लहर की पीक के दौरान हमें ना तो बेड की दिक्कत हुई ना ही ऑक्सीजन की. दिक्कत हुई, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. आरआरटी टीमें भी पूरी तरह एक्टिव हैं. मैंने भी पीपीई किट पहन कर कोविड अस्पताल में जाकर एक एक मरीज से उनका हाल पूछा है. हम जल्द ही और भी स्थिति में होंगे. मिर्जापुर में अभी साठ लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, भदोही में यह संख्या 38 है. सोनभद्र में यह संख्या ज्यादा थी लेकिन वहां भी संख्या में कमी आई है. सोनभद्र में 80 मरीज एल 2 अस्पताल में भर्ती हैं.

ये भी पढ़ें 

DM e-कॉन्क्लेव: नवनीत सहगल बोले- UP की कोशिशों की WHO ने की तारीफ, मुख्यमंत्री लगातार नजर रख रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget