एक्सप्लोरर

यूपी की महिला पीसीएस अधिकारी का 17 बार हो चुका है ट्रांसफर, जानें आखिर क्या है पूरा विवाद

अमिता वरुण की पिछले साल सितंबर में मेरठ के सरधना नगर निगम में कार्यकारी अधिकारी (ईओ) के रूप में तैनात हुई थीं. हाल में हुआ ट्रांसफर उनका 17वा ट्रांसफर था जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में तैनात एक महिला पीसीएस अधिकारी को एक साल के लंबे कार्यकाल के बाद जनहित में स्थानांतरित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि मेरठ के सरधना विधायक संगीत सोम के साथ पीसीएस अधिकारी अमिता वरुण का कुछ समय से विवाद चल रहा है. अमिता वरुण की पिछले साल सितंबर में मेरठ के सरधना नगर निगम में कार्यकारी अधिकारी (ईओ) के रूप में तैनात हुई थीं. ये उनका 17वां ट्रांसफर था जो अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

इतना ही नही उन्हें पिछले तीन वर्षों में, उनकी कार्यशैली के कारण कम से कम 10 बार स्थानांतरित किया गया था, जिसमें अधिकांश आरोप इस बात का था कि उनका स्थानीय नेताओं से व्यवहार ठीक नहीं है. और इस बार भी यही हुआ. 2007 बैच की पीसीएस अधिकारी अमिता वरुण को रविवार रात बुलंदशहर के जहांगीराबाद में स्थानांतरित कर दिया गया.

दरअसल, सरधना विधायक संगीत सोम और अधिशासी अधिकारी (ईओ) अमिता वरुण मेरठ के सरधना में नगर पालिका के एक कर्मचारी की मौत के मामले को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. ईओ ने विधायक पर अपने खिलाफ माहौल बनाने का आरोप तो विधायक ने उन पर पालिकाकर्मियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया.

इस बीच मृत कर्मचारी की पत्नी ने ईओ और चेयरपर्सन के प्रतिनिधि शाहवेज अंसारी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत कर दी. जिसके बाद एसडीएम अमित कुमार, सीओ आरपी शाही और थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक शाम को ईओ से मिलने नगर पालिका उनके दफ्तर पहुंच गए लेकिन, वह कार्यालय में नहीं मिलीं. उधर, ईओ ने पूरे मामले से जिलाधिकारी के बालाजी को अवगत कराते हुए अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके खिलाफ स्थानीय विधायक साजिश रच रहे हैं.

विधायक ने कहा- कर्मचारियों के प्रति ईओ का व्यवहार खराब इसके बाद आरोपी-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ. विधायक ने कहा कि कर्मचारियों के प्रति ईओ का व्यवहार बहुत खराब है, जिसके चलते पालिका में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है. कर्मचारी उनके खिलाफ आंदोलन भी कर चुके हैं. पलटवार करते हुए ईओ ने कहा, जब से कार्यभार संभाला है, विधायक के इशारे पर उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. इसके चलते उन्हें काम करने में परेशानी हो रही है.

वहीं, सरधना विधायक ने जबाब में कहा कि ईओ कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही हैं, जिसके चलते एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है. एक अन्य अस्पताल में भर्ती हैं. उनसे परेशान एक महिला कर्मचारी ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है. ईओ का व्यवहार अच्छा नहीं है जिसके चलते उनके कुछ ही समय में 17 तबादले हो चुके हैं. अब यहीं से समझ लीजिए कि वो सरकार के खिलाफ भी मुकदमा लड़ रही हैं.

यह भी पढ़ें-

Exclusive: बिहार में कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन टूटना तय, जानें असली वजह

IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हराया, राशिद ने झटके 3 विकेट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget