एक्सप्लोरर

दुनिया को अलविदा कह गए राहत इंदौरी, मोहब्बत से लेकर सियासत तक को शायरी में किया बयां

राहत इंदौरी साहब की खास बात ये थी कि वो लोगों के जज्बातों और ख्यालों को शायरी में ढाल देते थे. इश्क को एक अलग अंदाज में बयां करने वाले राहत इंदौरी के सियासी शेर भी खूब पसंद किए गए.

राहत इंदौरी ने वहीं लिखा जो समाज में देखा. मोहब्बत हो या सियासत अपनी शायरी से उन्हेंने व्यवस्था को भी आइना दिखाया. मशहूर शायर अब हमारे बीच नहीं रहे. राहत इंदौरी का निधन हो गया है. वो कोरोना वायरस से संक्रमित थे. 70 साल के राहत इंदौरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. राहत साहब तो दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन अपने पीछे उस विरासत को छोड़ गए हैं जो हमेशा नई पीढ़ी को रास्ता दिखाएगी.

राहत इंदौरी साहब की खास बात ये थी कि वो लोगों के जज्बातों और ख्यालों को शायरी में ढाल देते थे. इश्क को एक अलग अंदाज में बयां करने वाले राहत इंदौरी के सियासी शेर भी खूब पसंद किए गए. उनका एक शेर तो न जाने कितनी बार दोहराया जा चुका है.

सभी का ख़ून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है

'सरहदों पर बहुत तनाव है क्या, कुछ पता तो करो चुनाव है क्या

शाख़ों से टूट जाएँ वो पत्ते नहीं हैं हम आँधी से कोई कह दे कि औक़ात में रहे

अपनी पहचान मिटाने को कहा जाता है बस्तियाँ छोड़ के जाने को कहा जाता है पत्तियाँ रोज़ गिरा जाती है ज़हरीली हवा और हमें पेड़ लगाने को कहा जाता है

इबादतों की हिफाज़त भी उनके जिम्मे हैं, जो मस्जिदों में सफारी पहन कर आते हैं

अब के जो फैसला होगा वह यहीं पे होगा हमसे अब दूसरी हिजरत नहीं होने वाली

मेरी ख़्वाहिश है कि आंगन में न दीवार उठे मेरे भाई मेरे हिस्से की ज़मी तू रख ले

टूट रही है हर दिन मुझमें इक मस्जिद इस बस्ती में रोज दिसबंर आता है

दरे-मस्जिद पर कोई शै पड़ी है दुआ-ए-बेअसर होगी हमारी

भारत में कैब और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन के दौरान राहत इंदौरी ने कहा था कि हमारा दायित्व है कि लोगों से शांति की अपील की जाए और भाईचारे में विश्वास के लिए प्रोत्साहित किया जाए. इसी पर ट्वीट करते हुए शायर राहत इंदौरी ने लिखा था कि...

आप हिंदू, मैं मुसलमान, ये ईसाई, वो सिख यार छोड़ो, ये सियासत है, चलो इश्क़ करें

उन्होंने हैशटेग #SayNotoHate भी लगाया है।

दुनिया को अलविदा कह गए राहत इंदौरी, मोहब्बत से लेकर सियासत तक को शायरी में किया बयां

कोरोना के खिलाफ जंग में भी राहत इंदौरी आगे आए. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, 'खुदा ना करे, मुल्क में #COVID-19 के मरीज़ों की तादाद ज़्यादा हो, लेकिन अगर हो जाए और इंदौर में मरीज़ों को आइसोलेट करने के लिए अलग कमरों की ज़रूरत हो, तो मेरा मकान हाज़िर है. रब हम सबकी इस वबा से हिफाज़त करे.' उन्होंने अपने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग किया था.

यह भी पढ़ें: 

'अब ना मैं हूँ, ना बाकी हैं ज़माने मेरे​, फिर भी मशहूर हैं शहरों में फ़साने मेरे': नहीं रहे राहत इंदौरी

अलविदा राहत इंदौरी: राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, राहुल गांधी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
Embed widget