एक्सप्लोरर

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भर्ती पदों के लिए जारी की परीक्षा डेट, यहां देखें पूरा कैलेंडर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कोरोना के चलते 28 जनवरी से होने वाली पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है. अब यह परीक्षा 23 मार्च से 27 मार्च के बीच होगी.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए अब इच्छुक उम्मीदवारों को ज्यादा इंतजार करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि लोक सेवा आयोग ने इन परीक्षाओं की तारीख की घोषणा कर दी है. आयोग के जरिये घोषित तारीखों के मुताबिक इस साल मार्च से लेकर दिसंबर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने विशेष रूप से 19 भर्ती परीक्षाओं की घोषणा की है. इच्छुक उम्मीदवार सालाना कैलेंडर 2022 आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर देख सकते हैं.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 2022 के लिए यह है जरुरी तारीखें 
आयोग के जरिये अलग-अलग राज्य स्तरीय प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी. साथ ही डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी एसपी के पदों पर भर्ती के लिए भी परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा.

  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक 2022 परीक्षा 12 जून को आयोजित की जाएगी. 

 

  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मेंस 2021 का आयोजन 23 से 27 मार्च के बीच किया जायेगा. 

 

  • ग्रेड बी कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर 2021 की भर्ती परीक्षा  5 मार्च को आयोजित की जायेगी.

 

  • गवर्नमेंट कॉलेज में प्रवक्ता परीक्षा 2020 (महिला और पुरुष) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 13 मार्च को किया जायेगा.

 

  • असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज भर्ती परीक्षा 2020 के लिए 15 मार्च को किया जाएगा.

 

  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग( पीसीएस)- 2021 मुख्य परीक्षा आयोग के जरिये 23 मार्च से आयोजित की जाएगी.

 

  • सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा (मुख्य परीक्षा)-2021 का आयोजन 3 अप्रैल से होगा.

 

  • आयोग 10 अप्रैल को स्टाफ नर्स (पुरुष) प्रारंभिक भर्ती परीक्षा-2017 (री-एडवरटाईज 2022) आयोजित करेगा.

 

  • कंबाइन स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस (सामान्य या विशेष चयन)- 2021 की परीक्षा 17 अप्रैल को होगी.

 

  • समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) (सामान्य या विशेष चयन) मुख्य परीक्षा- 2021 का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाना है.

 

  • प्रवक्ता (सरकारी आश्रम प्रणाली विद्यालय) मुख्य परीक्षा- 2021 का आयोजन 1 मई को आयोजित किया जायेगा.

 

  • इसके बाद 15 मई को पशु चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा- 2020 और प्रोग्रामर ग्रेड-2 या कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी और मैनेजर (सिस्टम) परीक्षा- 2021 के तहत प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा-2021 का आयोजन 25 मई किया जाएगा.

 

  • वहीं आयोग ने स्टाफ नर्स (पुरुष) मुख्य परीक्षा- 2017 को 24 जुलाई को करने का फैसला किया है, 31 जुलाई को चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) आयुर्वेदिक और यूनानी सेवा- 2021 और लेक्चरर होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा- 2020 की परीक्षा 14 अगस्त को निर्धारित की गई है.

 

  • सहायक रेडियो अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा- 2018- 28 अगस्त को और उसके बाद संयुक्त राज्य और उच्च अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)- 2022 की मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को होगी.

 

यह भी पढ़ें:

RSMSSB Recruitment 2021: राजस्थान में निकली 1092 पदों पर बंपर वैकेंसी, यहां देखे डिटेल्स और जानें कौन कर सकता है आवेदन

RSMSSB Recruitment Exam 2022: परीक्षा में अभ्यर्थियों को सवालों के साथ ही कड़ाके की सर्दी का करना पड़ेगा सामना, जैकेट, ब्लेजर, शॉल-मफलर पर पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget