एक्सप्लोरर

UPPSC PCS J 2022: पीसीएस जे अभ्यर्थियों का आज से शुरू हो रहा है इंटरव्यू, 303 पदों पर होगी नियुक्ति, जानें सबकुछ

UPPSC: पीसीएस जे-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2022 से शुरू हुई थी. सिविल जज के 303 पदों में आरक्षण का प्रावधान किया गया था. आज से पीसीएस जे का इंटरव्यू शुरू हो रहा है.

UPPSC PCS J Interview 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन (PCS J) के अभ्यर्थियों का आज से इंटरव्यू शुरू हो रहा है. इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को दो पालियों में बुलाया गया है. सुबह 10 और दोपहर 2 बजे से अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा.  28 अगस्त तक चलनेवाले इंटरव्यू के जरिए 303 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित किया जाएगा. बता दें कि न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 1 अगस्त को जारी किया गया था. 

303 पदों के लिए 959 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू शुरू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा में 959 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया. पीसीएस जे-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2022 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2023 तक थी. सिविल जज के 303 पदों में आरक्षण का प्रावधान किया गया था. 81 पद ओबीसी वर्ग के लिए, 63 पद एससी, 6 पद एसटी और 30 पद आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए रखा गया.  महिलाओं के लिए 60 पद, एक्स सर्विसमैन के लिए 15 पद, 12 पद पीडब्ल्यूडी और 6 पद फ्रीडम फाइटर्स आश्रितों के लिए आरक्षित था.

कब आयोजित हुई थी पीसीएस जे की मुख्य परीक्षा?

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई थी. प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को प्रयागराज सहित प्रदेश के पांच जिलों में 171 केंद्रों पर आयोजित की गई. पीसीएस जे की प्रारंभिक परीक्षा में 50,837 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 16 मार्च 2023 को जारी कर दिया. पीसीएस जे की मुख्य परीक्षा 22 मई से 25 मई 2023 को ली गई. अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र प्रयागराज और लखनऊ बनाए गए थे. 3019 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा दी. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक अगस्त को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया. परीक्षा परिणाम में 959 अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया. 

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद-अशरफ हत्या मामले में तीनों शूटरों पर आज तय होगा आरोप, वकील करने की मिली थी मोहलत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, 2 लोगों की मौत
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, 2 लोगों की मौत
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget