एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने BEO प्रारंभिक परीक्षा 2019 के लिए आंसर की जारी की

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खंड शिक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 2019 के लिये आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्रा ने मंगलवार को इसे जारी किया.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2019 की आंसर की जारी कर दी है. चारों सीरीज की आंसर की आयोग की वेबसाइट पर 24 अगस्त तक उपलब्घ रहेगी. परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं.

अभ्यर्थी किसी भी त्रुटि को लेकर 25 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रत्यावेदन दे सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्रा को साक्ष्य के साथ प्रत्यावेदन दिये जा सकते हैं.

आपको बता दें कि 16 अगस्त को लखनऊ और प्रयागराज सहित 18 जिलों के 1127 केंद्रों पर यह परीक्षा हुई थी. परीक्षा में 44.18 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुये थे. कोरोना के चलते कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी. इस परीक्षा में पांच लाख 28 हजार 314 अभ्यर्थी पंजीकृत थे.

गौरतलब है कि कोरोना की वजह से प्रारम्भिक परीक्षा को स्थगित किये जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी, लेकिन दोनों ही जगहों से अर्जियां खारिज होने के बाद परीक्षा के तय वक़्त पर होने का रास्ता पहले ही साफ़ हो चुका था. वैसे यह परीक्षा पहले मार्च के आख़िरी हफ्ते में होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की बंदिशों के चलते इसे टाल दिया गया था.

ये भी पढ़ें.

उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई के लिए यूपी में हुआ ट्रिब्यूनल का गठन, जानें- खास बातें

यूपी के संतकबीरनगर में नदी के जलस्तर बढ़ने से परेशान गांववासी, प्रशान पर लगाया मदद ना करने का आरोप

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget