एक्सप्लोरर

अनचाहे बिजली बिल से मिलेगी छुट्टी, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं को होगा ये खास फायदा, जानें?

Smart Prepaid Meter in Uttarakhand: उत्तराखंड को बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है. इसके लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक विशेष प्लान तैयार किया है, जिसपर काम जल्द शुरू हो जाएगा.

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, इसके तहत प्रदेश में सभी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जोड़ा जाएगा. इस योजना पर काम जल्द ही शुरू किया जाएगा. 

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के जरिये उठाया जा रहे इस कदम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों और उनके भुगतान को अधिक लचीला और आसान बनाना है. 

स्मार्ट प्रीपेड मीटर क्यों है खास?
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि यह प्रीपेड मीटर प्रणाली उपभोक्ताओं के लिए अत्यधिक सुविधाजनक होगी, क्योंकि यह उन्हें अपनी आवश्यकतानुसार बिजली का उपयोग और भुगतान करने की स्वतंत्रता देगी.

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के माध्यम से अब उपभोक्ता सिर्फ 100 रुपये का रिचार्ज कर बिजली का उपयोग कर सकेंगे. यह सुविधा उपभोक्ताओं के लिए बेहद सुविधाजनक होगी, क्योंकि वर्तमान में एक निश्चित राशि का बिल जमा करना अनिवार्य होता है.
 
उपभोक्ताओं को मिलेगी ये छूट
चाहे उपभोक्ता ने बिजली का उपयोग कम ही किया हो. प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपने बजट और आवश्यकता के अनुसार बिजली का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे उपभोक्ताओं को बिजली के अनावश्यक बिलों से राहत मिलेगी. जब उपभोक्ता का रिचार्ज खत्म हो जाएगा, तो बिजली आपूर्ति एक निश्चित समयावधि के बाद खुद बंद हो जाएगी. 

हालांकि, उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यूपीसीएल ने विशेष छूट देने के ऐलान किया है. इसके तहत अगर उपभोक्ता का रिचार्ज समाप्त हो जाता है और ये शनिवार और रविवार का दिन होता है, तो ऐसे उपभोक्ताओं को दो दिन का बोनस मिलेगा. इस दौरान बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं होगी.

15 मिनट बिजली होगी बहाल 
रिचार्ज की प्रक्रिया भी बहुत ही सरल और तेज होगी. उपभोक्ता जैसे ही नया रिचार्ज करेंगे, 15 मिनट के भीतर बिजली की आपूर्ति खुद बहाल हो जाएगी. इसके लिए बिजली विभाग के किसी कर्मचारी को कनेक्शन जोड़ने या काटने के लिए बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी. यह पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटिक और डिजिटल रूप से संचालित होगी, जिससे उपभोक्ताओं के समय और संसाधन दोनों की बचत होगी.

बिजली खपत की मॉनिटरिंग
स्मार्ट प्रीपेड मीटर की सबसे खास बात यह है कि उपभोक्ता अपने बिजली खर्च को मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से देख सकेंगे. उपभोक्ता हर दिन, हर घंटे और यहां तक कि हर 15 मिनट तक के बिजली का खर्च भी देख सकते हैं.

यह सुविधा उन्हें अपने बिजली के उपयोग को मॉनिटर करने और अधिक समझदारी से उपयोग करने में मदद करेगी. इसके जरिए उन्हें अपनी बिजली खपत को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: यति नरसिंहानंद मामले के बाद सीएम योगी बोले- कोई भी व्यक्ति आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget