एक्सप्लोरर

यूपी में योगी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में लिखी बदलाव की नई कहानी, 8 साल में किए ये बदलाव

UP News: बीजेपी की मानें तो 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब थी. बच्चों के पास न तो ड्रेस थी, न किताबें और न ही बेहतर पढ़ाई का माहौल.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं. इन 8 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं. सरकार ने शिक्षा को सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि एक मिशन के रूप में आगे बढ़ाया है. ऑपरेशन कायाकल्प के तहत लाखों बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं दी गईं. पीएम श्री योजना से हजारों स्कूलों को आधुनिक बनाया गया. नए विश्वविद्यालयों और तकनीकी पाठ्यक्रमों से युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है.

बीजेपी की मानें तो 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब थी. बच्चों के पास न तो ड्रेस थी, न किताबें और न ही बेहतर पढ़ाई का माहौल. योगी सरकार ने “ऑपरेशन कायाकल्प” शुरू किया, जिससे सरकारी स्कूलों की स्थिति पूरी तरह बदल गई.

1.91 करोड़ बच्चों को यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते, मोजे, स्कूल बैग और स्टेशनरी दी गई
स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, शौचालय और स्वच्छ पेयजल की सुविधाएं बढ़ाई गईं
अभिभावकों के खातों में हर साल सीधे पैसा भेजा जा रहा है, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए
हाई-टेक हुए यूपी के स्कूल, 1565 विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं

योगी सरकार शिक्षा को डिजिटल और आधुनिक बनाने में जुटी है. पीएम श्री योजना के तहत 1565 सरकारी स्कूलों को पूरी तरह हाई-टेक बनाया गया है. 6481 स्कूलों को नए सिरे से बनाया गया, 57 कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण हो रहा है, जहां प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की शिक्षा एक ही कैंपस में मिलेगी. इसके साथ ही स्कूलों में स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, वाई-फाई और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं.

 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को 12वीं तक अपग्रेड किया 

बालिकाओं और ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का विस्तार हुआ. योगी सरकार ने बालिकाओं और पिछड़े गांवों में शिक्षा के लिए खास कदम उठाए हैं. कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को 12वीं तक अपग्रेड किया गया, पहले ये सिर्फ 8वीं तक थे. वंटागिया गांवों में 22 प्राथमिक और 11 उच्च प्राथमिक विद्यालय खोले गए, ताकि गरीब बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके. अटल आवासीय विद्यालयों के जरिए गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा और आवास की सुविधा दी जा रही है. तकनीकी शिक्षा में क्रांति और युवाओं को नई ट्रेनिंग.

संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं की शुरू

वहीं प्रदेश में तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा को भी नई ऊंचाई दी गई है. 6 नए विश्वविद्यालय सहारनपुर, अलीगढ़, आजमगढ़, मीरजापुर, देवीपाटन और मुरादाबाद में स्थापित किए गए. 150 आईटीआई संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), 3D प्रिंटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स जैसे नए कोर्स शुरू किए गए. इसके अलावा संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू की गईं.

50 लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन किए वितरित

डिजिटल क्रांति के तहत 50 लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए गए. युवाओं को डिजिटल ताकत देने के लिए सरकार ने 2 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने का लक्ष्य रखा है. अब तक 50 लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं.

शिक्षा से सशक्त होगा उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश का हर बच्चा शिक्षित हो और हर युवा आत्मनिर्भर बने. स्कूलों में सुधार, नई यूनिवर्सिटी, डिजिटल शिक्षा और तकनीकी कोर्स युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं. सरकार की कोशिश है कि हर गांव, हर जिले में बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिले और उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में नंबर 1 बने.

धामी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर होगा बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget