एक्सप्लोरर

धामी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर होगा बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर राज्यभर में बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन करने की बात कही है. ये शिविर 22 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे.

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर 22 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित होंगे, जिनका उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है. सचिवालय में आयोजित बैठक में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन शिविरों का संचालन प्रभावी, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए, ताकि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके.

सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 22 मार्च से 25 मार्च तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे. इसके बाद 24 मार्च से 30 मार्च तक ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर भी इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा. शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े.

शिविरों में लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिविरों में आने वाले नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी रूप से सेवाएं उपलब्ध कराई जाए. अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रखा जाए. सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे.

शिविरों में लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और मौके पर ही आवेदन और निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इनमें खासतौर पर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाएं, स्वरोजगार ऋण योजनाएं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा.

शिविरों का संचालन पारदर्शिता के साथ हो- सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले तीन वर्षों में जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. अब इन शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे.

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुंचे और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं. उन्होंने कहा कि नागरिक अपने परिवार, पड़ोसियों और अन्य लोगों को भी इन शिविरों की जानकारी दें, ताकि सभी पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो सकें

शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे. इन शिविरों में निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी-

  • राशन कार्ड और आधार कार्ड में संशोधन- शिविर में नागरिकों को राशन कार्ड और आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन की सुविधा दी जाएगी.
  • पेंशन योजनाओं का लाभ- वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जाएगा.
  • स्वास्थ्य सेवाएं- शिविर में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए जाएंगे और स्वास्थ्य परीक्षण की भी सुविधा दी जाएगी.
  • राजस्व विभाग की सेवाएं- नामांतरण, भूलेख और प्रमाण पत्र संबंधी कार्य शिविर में किए जाएंगे.
  • कृषि और पशुपालन योजनाएं- किसानों को कृषि अनुदान, बीज वितरण और पशुपालन से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाएगी

शिविर की योजना राज्य के लिए सकारात्मक कदम
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने बीते तीन वर्षों में जनकल्याण और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए प्रभावी कार्य किए गए हैं.

शिविरों के आयोजन की घोषणा के बाद प्रदेशभर के नागरिकों ने इसे सकारात्मक कदम बताया है. स्थानीय निवासी अरुण सिंह ने कहा, "सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. शिविर में ही सारी सुविधाएं मिल जाएंगी, जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी.

शिविर सरकार का प्रचार अभियान- विपक्ष
हालांकि विपक्ष ने शिविरों को सरकार का प्रचार अभियान करार दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार केवल अपनी छवि चमकाने के लिए यह आयोजन कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ देने में विफल रही है और अब चुनावी लाभ के लिए ये शिविर लगाए जा रहे हैं.

उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर दिलाने का प्रयास है. सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले और जनता को बेहतर सेवाएं मिलें. मुख्यमंत्री ने नागरिकों से शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- 'CM योगी पर चीफ सेक्रेटरी ने कोई तंत्र करवा दिया है' BJP विधायक ने फटे कपड़ों में लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget