एक्सप्लोरर

योगी सरकार का नए साल पर तोहफा, इनका बढ़ा वर्दी भत्ता, रेनकोट से छाते तक के लिए मिलेंगे पैसे

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी वाहन चालक और अनु सेवकों का वर्दी भत्ता बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही पांच साल में एक बार रेनकोट भी दिया जाएगा.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में सचिवालय के अलावा अधीनस्थ राजकीय कार्यालय में सरकारी वाहन चालकों और अनुसेवकों का वर्दी भत्ता, वर्दी नवीनीकरण और वर्दी धुलाई भत्ता बढ़ा दिया है. एमएसएमई विभाग ने इसको लेकर शासनादेश जारी किया है. नए साल में इन कर्मचारियों का वर्दी भत्ता बढ़ा दिया है. जिससे हजारों कर्मियों को फायदा होगा. 

शासनादेश के मुताबिक पहले इन कर्मचारियों को वर्दी खरीदने के लिए 680 रुपये दिए जाते थे, इस राशि को बढ़ाकर अब 1020 रुपये कर दिया गया है. इसके साथ ही रेनकोट खरीदने के लिए 500 रुपये की जगह 750 रुपये दिए जाएंगे. पांच साल में एक रेनकोट खरीदने के लिए भत्ता दिया जाएगा. 

MSME विभाग ने जारी किए आदेश
इसके अलावा सर्दियों की वर्दी के लिए 1310 रुपये की बजाय 1965 रुपये मिलेंगे, जूते के लिए 164 रुपये की जगह 246 रुपये मिलेंगे और छाते के लिए 96 रुपये की जगह 144 रुपये दिए जाएंगे. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी धुलाई भत्ते के रूप में 40 की जगह 60 रुपये मिलेंगे तो वहीं वाहन चालक को 60 की जगह 90 रुपये वर्दी धुलाई के लिए मिलेंगे. 

शासनादेश में यह भी कहा गया है कि रेनकोट अब 5 साल में एक बार मिलेगा, वहीं गर्मियों की वर्दी 4 साल में एक बार और सर्दियों की वर्दी 3 साल में एक बार मिलेगी. महिलाओं के लिए गर्मियों की वर्दी हर साल मिलेगी और वाहन चालकों को सर्दियों की वर्दी 3 साल में मिलेगी. साथ ही यह भी शासनादेश जारी हुआ है कि जिन लोगों को पहले से साफा दिया जाता था उन्हें ही साफा दिया जाएगा. सचिवालय के अलावा सभी स्थाई जमादार, अर्दली ,दफ्तरी, पत्रवाहक, कार्यालय चपरासी और राजकीय वाहन चालक को ही वर्दी भत्ता मिलेगा.

वर्दी नहीं पहनने वाले कर्मियों पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश एमएसएमई विभाग के सचिव प्रांजल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, सभी प्रमुख सचिव, सभी सचिव और सभी विभागों के अध्यक्ष को पत्र लिखकर वर्दी पहनने को आवश्यक बताया है जो भी कर्मचारी वर्दी पहनकर नहीं आएंगे उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.  

New Year 2025 पर यूपी में न करें ये काम नहीं तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा, पुलिस ने जारी किए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hapur News: बंद फाटक से ट्रैक पार करना बना जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय की मौके पर मौत
हापुड़: बंद फाटक से ट्रैक पार करना बना जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय की मौके पर मौत
केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये 'डिलीवरी CM' बनें
केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये 'डिलीवरी CM' बनें
कानपुर से आई बच्ची ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर', मुख्यमंत्री की छूटी हंसी, Video हुआ Viral
कानपुर से आई बच्ची ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर', मुख्यमंत्री की छूटी हंसी, Video हुआ Viral
UP News: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त पटरी पर गिरा एयरफोर्स का जवान, GRP ने चेन पुलिंग कर बचाई जान
उत्तर प्रदेश: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त पटरी पर गिरा एयरफोर्स का जवान, GRP ने चेन पुलिंग कर बचाई जान

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal PM Oath Ceremony: बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget