एक्सप्लोरर

यूपी में 1,847 सड़कों के बहुरेंगे दिन, 22 हजार करोड़ का प्लान तैयार, 161 के लिए मिल चुकी है स्वीकृति

UP News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सांसदों और विधायकों के प्रस्ताव पर 22 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों के प्रस्ताव के लिए PWD की तरफ से कार्ययोजना तैयार की है.

यूपी के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जनता के लिए आधारभूत संरचना को मज़बूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने विधायकों और सांसदों के प्रस्तावों पर 22 हजार करोड़ रुपये की लागत से सड़कें और पुल बनाने की व्यापक कार्ययोजना तैयार की है. 

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने इन प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है. सूत्रों के अनुसार हर विधानसभा क्षेत्र में 45 से 55 करोड़ रुपये तक के निर्माण कार्य होंगे. विभाग की ओर से कुल 1847 सड़कों के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जिनमें से 161 सड़कों के लिए शासन से पहले ही वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है.

विधायकों और सांसदों के सुझावों पर बनाई कार्ययोजना

यह योजना खासतौर से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. सरकार ने इस बार पंचायत चुनाव के पहले ही विधायकों और सांसदों के सुझावों को शामिल कर कार्ययोजना बनाई है. 

सरकार चाहती है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की जरूरतों के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए.चालू वित्तीय वर्ष में पीडब्ल्यूडी का बजट 32 हजार करोड़ रुपये रखा गया है. 

विभागीय अधिकारियों ने दी यह जानकारी

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 2022, 2023 और 2024 में भी इस तरह के प्रस्ताव आए थे और अब 2025 में सरकार ने एक साथ सभी प्रस्तावों को समाहित कर योजना तैयार की है. शासन का लक्ष्य है कि समयबद्ध तरीके से इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाए ताकि जनता को जल्द से जल्द लाभ मिल सके.

इसमें से 22 हजार करोड़ रुपये केवल विधायकों और सांसदों के प्रस्तावों पर बनने वाली सड़कों और पुलों के लिए आवंटित किए जाएंगे. विभाग का कहना है कि इस कदम से विकास कार्यों में तेजी आएगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

विपक्षियों ने क्या कहा?

विपक्षी दलों ने हालांकि इस योजना को लेकर सवाल भी उठाए हैं. उनका कहना है कि मंडलीय बैठकों में उन्हें नहीं बुलाया गया. सीएम की मौजूदगी में हुई बैठकों में सांसदों को नहीं बुलाया  गया था. उनका कहना है कि इसके बावजूद डीएम के जरिए सड़कों व पुल के कार्यों को कराने के लिए प्रस्ताव दिए हैं.  

सरकार का कहना है कि यह परियोजनाएं जनता के हित में हैं और सभी क्षेत्रों को इसमें बराबर अवसर दिए जा रहे हैं. योगी सरकार की यह पहल राज्य के विकास को नई गति देने के साथ-साथ जनता की भागीदारी को भी सुनिश्चित करने का प्रयास है. आने वाले समय में इन परियोजनाओं के पूरा होने पर सड़क और पुल निर्माण की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget