एक्सप्लोरर

यूपी के 1750 सरकारी नलकूप बनेंगे ईको फ्रेंडली, ढाई लाख किसानों को होगा सीधा फायदा

UP News: योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. सरकार ने प्रदेश के 1750 पुराने राजकीय नलकूपों को दोबारा बनाने और उन्हें ईको फ्रेंडली ट्यूबवेल में बदलने का फैसला किया है.

Lucknow News: किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही योगी सरकार अब सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में जुट गई है. सरकार ने प्रदेश के 1750 पुराने राजकीय नलकूपों को दोबारा बनाने और उन्हें ईको फ्रेंडली ट्यूबवेल में बदलने का फैसला किया है. इससे राज्य के करीब ढाई लाख किसानों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा.

सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में इन सभी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करना है. इसके साथ ही सिंचाई क्षमता में 1.75 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी भी होगी. इन नलकूपों के आसपास पौधारोपण कर उन्हें हरा-भरा और पर्यावरण अनुकूल बनाया जाएगा. इससे न केवल जलस्तर सुधरेगा, बल्कि क्षेत्र का वातावरण भी बेहतर होगा.

सौर ऊर्जा से चलेंगी छोटी नहरें, सर्वे का काम जारी
सरकार सतही जल यानी नदियों, तालाबों और नहरों के पानी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग सुनिश्चित करना चाहती है. इसी दिशा में अब 21 नई लघु नहरें बनाने की योजना पर काम हो रहा है. इन नहरों को सौर ऊर्जा से चलाया जाएगा, जिससे बिजली की बचत भी होगी और सिंचाई भी नियमित रूप से हो सकेगी.

स्मार्ट सिंचाई प्रणाली से बदलेगी खेती की तस्वीर
अब खेतों में पानी देने के लिए स्मार्ट तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है. इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तकनीक से नलकूपों और नहरों को मोबाइल फोन के जरिए दूर से ही चलाया और बंद किया जा सकेगा. इससे न सिर्फ पानी की बचत होगी बल्कि समय और लागत दोनों कम होंगे.

किसानों के लिए गेमचेंजर साबित होगी योजना
पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर और सोलर पंप जैसी योजनाएं भी चलाई हैं. अब यह नई योजना किसानों की सिंचाई समस्याओं का स्थायी समाधान बन सकती है. जानकारों के मुताबिक, यह योजना प्रदेश के किसानों की जिंदगी बदलने वाली साबित हो सकती है.

यह पूरा प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ और ‘हर खेत को पानी’ जैसे मिशनों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. योजना के पूरे होते ही खेती की लागत घटेगी, पैदावार बढ़ेगी और किसानों की आय में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: यूपी के मेट्रो प्रोजेक्ट में 80 करोड़ रुपये का बकाया कर भागी तुर्की कंपनी, अब क्या होगा?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget