एक्सप्लोरर

Greater Noida News: डिफॉल्टर आवंटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्राधिकरण ने लागू की ओटीएस स्कीम

Greater Noida News: यूपी के नोएडा में डिफॉल्टर आवंटियों को यमुना प्राधिकरण ने बड़ी राहत दी है. प्राधिकरण की तरफ से वन टाइम सेटलमेंट (OTS) स्कीम को लागू किया गया है.

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने डिफॉल्टर आवंटियों को बड़ी राहत देते हुए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) स्कीम लागू कर दी है. यह योजना 1 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगी, जिसके तहत आवंटियों को बकाया राशि पर ब्याज और पेनल्टी में छूट दी जाएगी. लंबे समय से डिफॉल्टर अलॉटियों द्वारा OTS की मांग की जा रही थी, जिसे अब प्राधिकरण ने अपनी 85वीं बोर्ड बैठक में स्वीकृति दी है.

इस योजना के तहत टाउनशिप और ग्रुप हाउसिंग को छोड़कर सभी आवासीय (BHC), संस्थागत, व्यावसायिक, औद्योगिक, मिक्स लैंड यूज, 25-250 एकड़ योजना और 7% आबादी भूखंड वाले आवंटियों को लाभ मिलेगा. बता दें ₹50 लाख तक की बकाया राशि वाले आवंटी दो किश्तों में भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा पचास लाख से अधिक राशि वाले डिफॉल्टर आवंटियों को छह किश्तों में पैसा जमा करना होगा. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के इस कदम से उन डिफॉल्टर आवंटियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है.

पेनल्टी से मिलेगी राहत
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, डिफॉल्टर को सिर्फ मूल धनराशि और निर्धारित ब्याज का भुगतान करना होगा, जबकि उस पर लगने वाली पेनल्टी और अतिरिक्त शुल्क पूरी तरह माफ किए जाएंगे. अगर किसी आवंटी ने पहले से कोई राशि जमा की है, तो उसे ओटीएस के तहत बकाया में समायोजित कर लिया जाएगा. वहीं ₹50 लाख तक की बकाया राशि वाले आवंटी दो किश्तों में भुगतान कर सकते हैं.

₹50 लाख से अधिक की राशि वाले डिफॉल्टर छह किश्तों में भुगतान कर सकेंगे, जिन पर 10.5% वार्षिक ब्याज लगेगा. यदि कोई आवंटी किश्तों का भुगतान समय पर नहीं करता, तो 3% अतिरिक्त ब्याज लगाया जाएगा और उसका OTS लाभ स्वतः समाप्त मान लिया जाएगा. इस योजना से हजारों डिफॉल्टर आवंटियों को न केवल आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि प्राधिकरण को भी लंबित बकाया वसूली में मदद मिलेगी. यह कदम प्राधिकरण के वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

वीडियोज

Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget