एक्सप्लोरर

Agra Heatwave: भीषण गर्मी के बीच आगरा में रेड अलर्ट, लोग बेहाल, विभाग की नई एडवाइजरी जारी

Agra Weather: आगरा में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है, जिसके चलते आम जन जीवन बेहाल नजर आ रहा है. लगातार बढ़ते तापमान की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है

Agra Weather Updates: आगरा की धरती इन दिनों तप रही है. आसमान से मानो आग के शोले बरस रहे हो. धधकती सड़के और गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया है. भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं. भीषण गर्मी से दिन धधक रहे हैं तो रात को गर्म हवाएं सता रही हैं. भीषण गर्मी के चलते आगरा में अलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट जारी कर लोगों को सलाह दी गई है कि आने वाले दिनों में भी अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. हीट वेव और लू का प्रकोप अभी जारी रहेगा. साथ ही लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है.

लगातार बढ़ते तापमान की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है. ताजनगरी आगरा का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. आगरा में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है, जिसके चलते आम जन जीवन बेहाल नजर आ रहा है. आगरा का तापमान करीब 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. धूप ऐसी कि राह चलते लोग झुलस रहे हैं. लगातार बढ़ते तापमान ने ताजनगरी वासियों को परेशान कर दिया है. आगरा के तापमान की अगर बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जो बेहद गर्म है.

गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोग बेहाल हैं. भीषण गर्मी को देखते हुए तमाम उपाय किए जा रहे है. स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक गर्मी से परेशान मरीजों के लिए कोल्ड रूम तैयार किए गए हैं. जिला प्रशासन की ओर से सड़को पर ग्रीन मेट लगाए गए. नगर निगम की गाड़ी सड़को पर पानी का छिड़काव कर रही है.

लोग भी अपने अपने हिसाब से गर्मी से बचने की जुगत में जुटे हुए. स्वास्थ्य विभाग ने धूप में बुजुर्ग और बच्चे न निकले इसकी सलाह दी है. क्योंकि इस तेज धूप का ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा देखा जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि लोग कम से कम में बाहर निकले.

आगरा में तापमान 48 डिग्री के  पार पहुंचा 

आगरा में भीषण गर्मी को देखते हुए अब लोगो की निगाहें गर्मी से रहम मांग रही है. आगरा आने वाले पर्यटकों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य की ओर से एक अस्पताल बनाया गया है. आगरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि गर्मी बहुत अधिक है और तेज धूप की वजह से लोग परेशान है. आगरा का तापमान करीब 48 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. बच्चों और बुजुर्गों को धूप में न निकलने की सलाह दी गई है.

तेज धूप का ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है. लोगों से अपील की जा रही है कि कम से कम घरों से बाहर निकले और अगर घर से बाहर निकले तो खुद को पूरी तरह से ढक कर बाहर निकले. इसके साथ ही तरल पदार्थ का सेवन अधिक से अधिक करें.

ये भी पढ़ें: बड़ा मंगल पर बजरंगबली के मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, PM मोदी की जीत के लिए हुई खास पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget