एक्सप्लोरर

बड़ा मंगल पर बजरंगबली के मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, PM मोदी की जीत के लिए हुई खास पूजा

Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल के अवसर पर प्रयागराज में संगम तट पर स्थित हनुमान जी के मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है. वहीं पीएम मोदी की जीत के लिए भी पूजा कर रहे हैं.

Prayagraj Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल का पर्व आज संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रयागराज में संगम तट पर स्थित लेटे हुए हनुमान के मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. पैंतालीस डिग्री से ज्यादा तापमान और आसमान से बरसती आग के बावजूद मंदिर में इतनी भीड़ उमड़ी हुई है कि तिल रखने तक की जगह नहीं है. 

मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालु एक तरफ जहां खुद के निरोग और स्वस्थ रहने और अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. वहीं बजरंगबली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी की लगातार तीसरी जीत के लिए भी खास तौर पर पूजा अर्चना कर रहे हैं. श्रद्धालुओं ने बजरंगबली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एनडीए गठबंधन को 400 से ज्यादा सीटें दिलाने और देश में फिर से पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार बनाने का मौका देने की प्रार्थना की है.
बड़ा मंगल पर बजरंगबली के मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, PM मोदी की जीत के लिए हुई खास पूजा

श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ 

हिंदी कैलेंडर के ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार को बड़ा मंगलय बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है. इस दिन खास तौर पर बजरंगबली की आराधना की जाती है. इसकी कथा रामायण काल में भगवान राम और बजरंगबली के मिलन से जुड़ी हुई है. इस मौके पर प्रयागराज के हनुमान मंदिरों में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है.

संगम तट स्थित लेते हुए हनुमान जी के मंदिर में इतनी भीड़ उमड़ी है कि तिल रखने तक की जगह नहीं है. इस खास मौके पर बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया गया है. उन्हें छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया गया है. मंदिर परिसर को फूलों से खूबसूरती से सजाया गया है.

श्रद्धालुओं में दिखा खास उत्साह 

संगम नगरी प्रयागराज में आज पहले बड़े मंगल पर बड़ी संख्या में सियासी पार्टियों के नेता और पदाधिकारी भी अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत की कामना के साथ बजरंगबली के मंदिरों में पहुंचे हैं. मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है. विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं. ग्रामीण इलाकों से तमाम श्रद्धालु निशान यानी झंडों के साथ झूमते नाचते हुए बजरंगबली के दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए आए हुए हैं. श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Uttaraakhand News: नैनीताल में करीब 1 घंटे तक कुत्ते को नोचता रहा गुलदार, CCTV फुटेज आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget