एक्सप्लोरर

सावधान! यूपी के इन जिलों में बहुत अधिक बारिश की चेतावनी, पिछले 24 घंटे में 10 की मौत, कई जगहों पर स्कूल बंद

UP Heavy Rain Alert: बारिश की वजह से पिछले 24 घंटे  में 10 लोगों की मौत हो गई. इनमें मैनपुरी में पांच जबकि जालौन और बांदा में दो-दो लोगों एवं एटा में एक व्यक्ति ने जान गंवायी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अपना पूरा जोर लगाया हुआ है.प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है. बारिश का ये सिलसिला आज भी जारी रहेगी. मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर भारी बरसात की चेतावनी जारी की है. इस बीच पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले 48 घंटों में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान कुछ जगहों पर बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी यूपी की कई जगहों पर बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया है. संभाग में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने की संभावना बनी हुई है. 

इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज बिजनौर, रामपुर, बरेली और मुरादाबाद में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट है. इसके अलावा बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फ़र्रुख़ाबाद, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, कासगंज एटा, मैनपुरी, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है. जबकि बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कानपुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, नोएडा, बुलंगशहर, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, इटावा व आसपास के इलाक़ों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. 

पिछले 24 घंटों में 10 की मौत
भारी बारिश को देखते हुए लोगों को आज भी सावधान रहने की सलाह दी गई है. बारिश की वजह से हमीरपुर, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, कासगंज, पीलीभीत, सीतापुर में आज स्कूल बंद रहेंगे. कई जगहों पर बारिश आफ़त बनकर बरसी है. बारिश की वजह से पिछले 24 घंटे  में 10 लोगों की मौत हो गई. इनमें मैनपुरी में पांच जबकि जालौन और बांदा में दो-दो लोगों एवं एटा में एक व्यक्ति ने जान गंवायी.

मौसम विभाग ने अवध और रुहेलखंड क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक जिलों में बहुत अधिक बारिश, अचानक बाढ़ और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं की चेतावनी जारी की है. राज्य के राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार ने कहा, 'हाल की बारिश को देखते हुए अधिक वर्षा जिलों को चौबीसों घंटे निगरानी के लिए बाढ़ पीएसी/एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीमों को जरूरत के हिसाब से तैनात किया गया है.

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 28.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य के 75 जिलों में से 51 में अधिक बारिश दर्ज की गई। हाथरस जिले में सबसे अधिक 185.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

'मंगेश यादव अपराधी नहीं था' सुल्तानपुर एनकाउंटर को लेकर BJP पर भड़के सपा नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget