एक्सप्लोरर

UP Weather Forecast Today: बाढ़ से बेहाल यूपी का हाल, आज भी इन 29 जिलों में बारिश से रहें सतर्क

UP Weather Update Today: यूपी के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और आस-पास के क्षेत्रों में भी गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं.

UP Weather Report Today 31 August 2022: मौसम केंद्र लखनऊ (Mausam Kendra Lucknow) ने यूपी (UP) के अलग-अलग जिलों में बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बस्ती में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

इसके अलावा कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और आस-पास के क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं. इसके लिए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. यहां आपको बता दें कि 22 जिलों में 2.4 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. 1079 गांव बाढ़ झेल रहे हैं और इनमें से 153 ऐसे हैं जिनसे संपर्क कट चुका है. दूसरी तरफ यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में है. आइये जानते हैं कि बुधवार को यूपी के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

लखनऊ मौसम
लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 61 दर्ज किया गया है.

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 67 है.

ये भी पढ़ें- UP Flood Update: उत्तर प्रदेश के 1100 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज में लाल निशान से ऊपर बह रहीं गंगा

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 81 रिकॉर्ड किया गया है.

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 58 है.

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 88 दर्ज किया गया है.

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 41 दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'दंगा कराने के एक्सपर्ट ही सत्ता में बैठे हैं,' NCRB रिपोर्ट पर स्वामी प्रसाद मौर्य का BJP पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget