एक्सप्लोरर

UP में अगले 3 दिन भीषण ठंड, कई जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी, बारिश को लेकर आया ये अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर सर्दी का सितम जारी रहेगा. 11 जनवरी से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे एक बार फिर यूपी में बारिश होगी.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण सर्दी की मार पड़ रही है. बारिश के बाद तापमान और गिर गया है. वहीं बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है. सुबह और शाम के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियां चलाने में मुश्किलें आ रही है. इस मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भीषण सर्दी पड़ने की संभावना जताई है. इस दौरान घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जल्द ही एक बार फिर प्रदेश में बारिश होगी. 

उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर सर्दी का सितम जारी रहेगा. हालांकि इस दौरान कहीं बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन शीतलहर चलने की वजह से ठंड से फ़िलहाल राहत मिलते दिखाई नहीं दे रही. यूपी में मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन प्रदेश के कई जिलों में शीत दिवस से अत्यधिक शीत दिवस होने की चेतावनी दी गई है. ज़्यादातर जिलों में आज अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा. 10 जनवरी तक इससे राहत मिलते नहीं दिख रही है.

फतेहपुर में सबसे ठंडा दिन रहा
पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद हवा में आई नमी के चलते कोहरा बढ़ गया है. दिन के समय में भी तापमान में खासी गिरावट आई है. लोग सूर्य देवता के दर्शन को तरस गए हैं. अगले 48 घंटों में सर्दी और जोर पकड़ेगी. 11 जनवरी से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे एक बार फिर यूपी में बारिश होगी. पिछले 24 घंटों में फतेहरपुर में सबसे ठंडा दिन रहा. यहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7.0, बाराबंकी में 7.2, अयोध्या में 7.5, मेरठ में 7.6 और नजीबाबाद में 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. 

इन जिलों में अत्यधिक शीत दिवस का अलर्ट
यूपी में आज सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुरखीरी, बहराइच और श्रावस्ती में आज शीत दिवस को ऑरेंज जारी किया गया है. वहीं गोरखपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गाज़ीपुर, आजमगगढ़, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, सँभल, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बागपत कोल्ड डे के साथ कहीं-कहीं कोहरा छाये रहने की संभावना है. 

इसके अलावा मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजबाद, एटा, कांशीरामनगर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, कोशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.   

UP Politics: मायावती को खास बर्थडे गिफ्ट देगी BSP, 15 जनवरी से यूपी में शुरू करेगी खास अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

Embed widget