एक्सप्लोरर

UP Violence: यूपी में हिंसा पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- सरकार के साथ ही समाज की भी जिम्मेदारी है कानून-व्यवस्था

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को हुई हिंसा की घटना में शामिल लोगों से अपील की कि वे समाज को बांटने का काम न करें.

UP News: देश के विभिन्न हिस्सों में बीते शुक्रवार को नमाज के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन (Violent Protest) पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एक ओर देश के युवा जहां खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग समाज में तनाव पैदा करने के लिए युवाओं के हाथ में पत्थर देते हैं. बीजेपी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि समाज को बांटने वाले नेताओं को जनता ने खारिज कर दिया है. 

खिलाड़ियों के बहाने मारा तंज

एबीपी गंगा से खास बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक ओर नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतते हैं तो जैवलीन की रिकॉर्ड बिक्री होती, हमारी बैडमिंटन टीम थॉमस कप जीतकर आती तो रैकेट और शटल कॉक की डिमांड बढ़ जाती. बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल करते हैं तो युवाओं में बॉक्सर बनने के लिए होड़ लग जाती है वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे हैं जो समाज में तनाव पैदा करवाते हैं. युवाओं के हाथ में पत्थर देते हैं. यही वजह है कि समाज को बांटने वाले राजनीतिक दलों को जनता ने दरकिनार कर दिया है.

'समाज को बांटने का न करें काम'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों और राजनीतिक पार्टियों को बाज आना चाहिए. समाज को तोड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए. कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार के साथ ही समाज की भी जिम्मेदारी है. इस जिम्मेदारी को निभाते हुए आज हम 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहे हैं तो ये हमें तय करना चाहिए कि 75 वर्षों में भारत ने क्या हासिल किया और इस अमृत काल के अगले 25 वर्षों में भारत को किस दिशा में लेकर जाना है. 

Uttar Pradesh के हर ग्राम पंचायत में बनेगा श्मशान, डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya ने किया ऐलान

'मौके की तलाश में रहते हैं कुछ लोग'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि संकट के समय भी पीएम मोदी ने शानदार नेतृत्व किया. 193 करोड़ वैक्सीन लगी, 80 करोड़ लोगों को 28 महीने तक मुफ्त अनाज दिया गया. देश की अर्थव्यवस्था भी दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ी और ऑपरेशन गंगा चलाकर हजारों विद्यार्थियों को भारत वापस लाया गया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग ये पसंद नहीं करते और कहीं ना कहीं एक मौके की तलाश में होते हैं कि कैसे समाज में तनाव पैदा किया जाए. राज्य सरकारों को उचित कार्रवाई करनी चाहिए. कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है. उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्य की सरकारों ने उचित कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें -

Rudraprayag: मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा-केंद्र सरकार का 8 साल का कार्यकाल रहा शानदार, किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget