एक्सप्लोरर

UP MLC By Election Result: बीजेपी के दारा सिंह चौहान ने निर्विरोध जीत की दर्ज, ओंकारनाथ चौरसिया का नामांकन पत्र खारिज

UP Vidhan Parsiahd By Election Results: दारा सिंह चौहान योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं. 2022 चुनाव से पहले उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया था.

Dara Singh Chauhan News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाली सीट पर हुए उपचुनाव ( UP Vidhan Parsiahd By Election)) में बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) ने जीत दर्ज की है. ओंकारनाथ चौरसिया का नामांकन पत्र खारिज होने के कारण बीजेपी प्रत्याशी अकेले मैदान में रह गए थे. विधान परिषद उपचुनाव में सपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था. दारा सिंह चौहान के खिलाफ खड़े हुए ओंकारनाथ चौरसिया का पर्चा त्रुटियों की वजह से खारिज कर दिया गया. पर्चा निरस्त होने के बाद अब दारा सिंह चौहान निर्विरोध विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हो गए.

विधान परिषद उपचुनाव दारा सिंह चौहान ने जीता  

बता दें कि दारा सिंह चौहान योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पाला बदल लिया था. योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर दारा सिंह चौहान साइकिल पर सवार हो गए. बतौर सपा उम्मीदवार 2022 में चौहान विधानसभा का चुनाव जीतकर फिर से विधायक बन गए. 22 हजार मतों से घोसी का चुनाव जीतकर दारा सिंह चौहान विधानसभा पहुंचे. पिछले वर्ष उन्होंने सपा और विधानसभा, दोनों से इस्तीफा देकर एक बार फिर बीजेपी का दामन थामन लिया. बीजेपी ने दारा सिंह चौहान पर भरोसा जताते हुए घोसी विधानसभा उपचुनाव का टिकट दिया. सपा की तरफ से सुधाकर सिंह मैदान में थे.

क्या अब फिर से बनेंगे योगी कैबिनेट का हिस्सा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने दारा सिंह चौहान के पक्ष में चुनावी रैलियां की. सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के आगे दारा सिंह चौहान घोसी विधानसभा का उपचुनाव हार गए. हार के बाद दारा सिंह चौहान दिल्ली में आला नेताओं से मुलाकात करते देखे गए थे. 4 जनवरी को भी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. विधान परिषद का सदस्य निर्वाचित हो जाने के बाद दारा सिंह चौहान का योगी मंत्रिमंडल में फिर से मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है.

Lok Sabha Election 2024: गठबंधन से इनकार के बाद मायावती ने बुलाई अहम बैठक, यूपी में कैंडिडेट् पर हो सकता है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget