एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 30: सियासी गलियारों से लेकर अपराध जगत की बड़ी खबरें

ABP GANGA TOP 30 में देखिए, राजनीति से लेकर अपराध जगत तक की बड़ी खबरें। मैनपुरी में चौथी गठबंधन की रैली में बोले मुलायम सिंह यादव- आखिरी बार चुनाव लड़ रहा हूं।

1.

मैनपुरी में महागठबंधन की महारैली में मुलायम सिंह यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आखिरी बार चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मायावती जी आईं हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। मुलायम ने कहा कि मायावती ने हमारी पार्टी का बहुत साथ दिया है। उन्होंने लोगों से कहा कि पहले से ज्यादा वोटों से हमे जिताएं। बता दें कि मैनपुरी के चुनावी रण में 12 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। महागठबंधन से मैदान में मुलायम सिंह यादव उम्मीदवार हैं। जबकि बीजेपी ने प्रेम सिंह शाक्य पर दांव चला है। मैनपुरी लोकसभा सीट के17लाख 19 हजार 467 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मैनपुरी में चुनाव है।

2.

मैनपुरी रैली में मायावती ने मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगे। मायावती ने कहा कि मुलायम सिंह यागव को भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

3.

मैनपुरी रैली में सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमें नया प्रधानमंत्री बनाना है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश बोले कि देश नाजुक दौर से गुजर रहा है।

4.

चुनाव आयोग का बैन खत्म होते ही आक्रामक तेवर में दिखे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। योगी ने संभल की रैली के दौरान अखिलेश और मायावती को निशाने पर लिया। रैली के दौरान योगी ने मायावती को निशाने पर लेते हुए कहा कि मायावती ने मुसलमानों से वोट करने की अपील की थी। हमारी योजनाओं का आधार जाति नहीं गरीबी है। बिना जाति देखे सबको योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान बिना नाम लिए योगी ने आजम खान को भी घेरा। संभल में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन के रैली के बाद योगी फिरोजाबाद, इटावा, और मिश्रिख में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

5.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक दिवसीय अमेठी दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रियंका कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगी।

6.

गुजरात के कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को चुनावी सभा के दौरान थप्पड़ मारा गया। हार्दिक पटेल गुजरात के सुरेन्द्र नगर में सभा कर रहे थे। तभी एक शख्स ने मंच पर चढ़कर हार्दिक पटेल को थप्पड़ मार दिया।

7.

गाजीपुर में बीजेपी प्रत्याशी व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा अपना वोट बैंक बनाने के लिए सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में विजय संकल्प किसान सम्मेलन किया। जिसमें उन्होंने अपने विकास कार्यों की गुणगान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजीपुर में लड़ाई गठबंधन प्रत्याशी व भाजपा प्रत्याशी के बीच है। अपराध व भ्रष्टाचार के धन से राजनीति करने वालों को भाजपा कार्यकर्ता टिकने नहीं देंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी कार्यकर्ता की तरफ कोई उंगली उठाएगा तो वह उंगली चार घंटे में तोड़ दी जाएगी। किसी की औकात नहीं है जो भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर आंख उठाकर देखें।

8.

फिरोजाबाद में शिवपाल यादव सुबह मॉर्निंग वॉक के समय गांधी पार्क पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से जनसंपर्क किया और हाथ जोड़कर वोट मांगे और कहा कि एक बार फिर मुझे सेवा का मौका दें।

9.

भाजपा की फायरब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी बनाई गई साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने की कड़ी आलोचना की है। साध्वी प्राची ने राहुल और सोनिया पर हमला करते हुए कहा कि अगर राहुल और सोनिया कोर्ट से जमानत पर होने के बावजूद चुनाव लड़ सकते है तो फिर साध्वी प्रज्ञा जमानत पर होने के बाद क्यों चुनाव नही लड़ सकती।

10.

मऊ में यूपी रोडवेज की बस से ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्राइवर के सिर पर हल्की चोट आई हैं, जबकि दो अन्य यात्री भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को रोड पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया। जिस वजह से बस ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराई। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ये बस लखनऊ से मऊ की ओर जा रही थी। जिस वक्त हादसा हुआ, सभी यात्री गहरी नींद में थे। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे की सही वजह की जांच कर रही है।

11.

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल डाला। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

12.

फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि भिड़ंत लगते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई।

13.

वाराणसी के सर्किट हाउस के परिसर में अचानक भयंकर आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि सर्किट हाउस परिसर में लगे हरे भरे पेड़ धू-धू कर जलने लगे।

14.

रामनगर वन प्रभाग में लक्ष्मी नाम की हथिनी की तबियत फिर से बिगड़ गई है। हथिनी की तबियत इतनी खराब है कि उसे क्रेन के सहारे से खड़ा किया गया है। कुछ दिन पहले भी हथिनी को खड़ा करने के लिए क्रेन का सहारा लिया गया था। मगर इस बार इसकी तबियत इतनी ज्यादा खराब है कि ये क्रेन के सहारे ही खड़ी हो पा रही है। वन विभाग इसके इलाज के लिए अब दक्षिण अफ्रीका के पशु चिकित्सकों की सहायता लेने की सोच रहा है। असल में इस हथिनी के अगले पैर में इंफेक्शन हो गया है। जो तमाम कोशिशों के बावजूद ठीक नही हो रहा है।

15.

मथुरा में चुनावी रंजिश को लेकर भाजपा नेता पर हमला करने का मामला सामने आया है। दूसरे चरण में पोलिंग बूथ के बाहर वोटिंग खत्म होने के बाद भाजपा नेता ठाकुर राम जी लाल के साथ हमलावरों ने मारपीट की।

16.

हरिद्वार मेयर के पति अशोक शर्मा ने रेलवे स्टेशन के बाहर की नाले की सफाई। खुद नाले के अंदर उतरकर नाले उन्होंने नाले को साफ किया। दरअसल, मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक कुमार का कहना है कि नगर निगम शहर की साफ सफाई की तरफ ध्यान नहीं देता है। लिहाजा उन्होंने खुद ही साफ-सफाई का फैसला किया है।

17.

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाइवे पर पहाड़ से लगातार गिर रहा मलबा मुसीबत बन गया है। मलबा गिरने से केदारनाथ हाइवे बाधित है। रामपुर के पास हाइवे पर मलबा गिरा है। साथ ही पहाड़ी से पेड़ भी उखड़कर हाइवे पर गिर रहे हैं। जिस वजह से वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। PWD के कर्मचारी मलबा साफ करने के काम में जुटे हैं, मगर आए दिन पहाड़ी से गिरता मलबा कर्मचारियों के लिए भी मुसीबत बन गया है। 9 मई को केदारनाथधाम के कपाट खुलने हैं वहीं बड़ा सवाल ये है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो चारधाम यात्रा सुचारू रूप से कैसे चल पाएगी।

18.

कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे शत्रुघन सिन्हा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती की जमकर की तारीफ। शत्रुघन ने पीएम पद को लेकर दिया बड़ा बयान। शत्रुघन ने कहा वो अखिलेश यादव को यूपी के भविष्य के तौर पर नहीं बल्कि, देश के भविष्य के तौर पर देख रहे हैं। अखिलेश और मायावती की तारीफ करते हुए शत्रुघन ने उन्हें पीएम फेस करार दिया।

19.

औरैया में आपसी विवाद में युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि एक बेटी को भी गंभीर रूप से घायल है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात के लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान संतोष ने तमंचे से अपनी पत्नी और दो बच्चों को गोली मार दी। बाद में संतोष ने खुद को भी गोली मार ली।

20.

प्रयागराज में एक महिला और उसके दो बच्चों को ज़िंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। ट्रिपल मर्डर का आरोप महिला के पति और उसके ससुर पर लगा है। पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है जबकि पति की तलाश की जा रही है।

21.

सोनभद्र में 2 महीने से बेटे की हत्या में खुलासे की मांग कर रहे हैं बूढ़े मां-बाप। पुलिस पर पीड़ित परिवार ने लगाया आरोप। आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए इन्हें ही परेशान कर रही है पुलिस।

22.

नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर गिरोह। लूट की 4 कारें, एक स्कूटी और 2 तमंचे बरामद। शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे गैंग के लोग। गिरोह के 2 चोर गिरफ्तार। गिरोह का सरगना मनोज की तलाश जारी।

23.

गाजियाबाद के मोदीनगर में युवक की हत्या। शराब के ठेके पर कैन्टीन खोलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई।आरोपी गोली मारकर फरार। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

24.

मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर हंगामा हो गया...बाइक सवार युवकों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई।

25.

भीम आर्मी के खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पर बदमाशों ने की फायरिंग। पुरानी रंजीश का मामला बताया जा रहा है। हथियार लहराते हुए आरोपी फरार, घयल अस्पताल में भर्ती। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। 6 लोगों परल मामला दर्ज।

26.

हरदोई के जिला अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टर और कर्मचारी टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करते हैं। अस्पताल परिसर के अंदर पावर प्लांट लगा होने के बाद भी कोई इंतजाम नहीं हैं।

27.

हरदोई के जिला अस्पताल से सामने आई लापरवाही की तस्वीर। पानी की पाइप लाइन फटने से जनरल वॉर्ड में पानी भर गया। गंदगी और पानी की वजह से मच्छरों का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। डॉक्टर भी नदारद है, जिससे मरीजों का सही इलाज नहीं हो पा रहा है।

28.

चारधाम यात्रा जल्द शुरु होने वाली है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है। गंगोत्री, यमनोत्री हाईवे की सड़के टूटी हुई हैं। बड़ा सवाल है कि 7 मई को कैसे होगी यात्रा

29.

कन्नौज जिले में लगातार दो रही बारिश से किसानों की फसल खराब। बारिश के कारण अन्नदाताओं की मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में खड़ी गेंहू की फसल बर्बाद हो गई है। इस बीच किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

30.

शामली में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार। 4 दिन पहले हसनपुर लुहारी इलाके में हुई लूट मामले में आरोप है बदमाश। बदमाश का दूसरा साथी मौके से हुआ फरार।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चलती कार से स्टंटबाजी पड़ी महंगी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया चालान
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चलती कार से स्टंटबाजी पड़ी महंगी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया चालान
मेरठ में इनफ्लुएंसर शादाब जकाती की मुश्किलें फिर बढ़ीं, पुलिस ने इस वजह से दर्ज किया केस
मेरठ में इनफ्लुएंसर शादाब जकाती की मुश्किलें फिर बढ़ीं, पुलिस ने इस वजह से दर्ज किया केस
Noida News: नोएडा में बॉटनिकल गार्डन से 4 रूटों पर दौड़ेंगी 50 सिटी बसें, जेवर एयरपोर्ट तक सीधा सफर
नोएडा में बॉटनिकल गार्डन से 4 रूटों पर दौड़ेंगी 50 सिटी बसें, जेवर एयरपोर्ट तक सीधा सफर
प्रयागराज प्रियांशु हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध के शक में पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज प्रियांशु हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध के शक में पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रंप का अगला कदम क्या होगा? पूरी दुनिया की नजर | Attack On Trump
Viral Video: ओवरटेक की गलती से हुआ जोरदार एक्सीडेंट | Road Accident | ABP News
Janhit: ट्रंप के डिनर में कैसे पहुंचा किलर? | Attack on Trump | Iran on Trump Firing | Iran US War
Attack on Trump: क्या ईरान ने ट्रंप पर हमला कराया? | Donald Trump | JD Vance | US | Gunshot
Sandeep Chaudhary: बंगाल में चुनावी महासंग्राम, जनता किसके साथ? | West Bengal 2026 | PM Modi |Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रॉबर्ट चोंग्थु को अल्पसंख्यक कल्याण, गोपाल मीणा बने राज्यपाल सचिव
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रॉबर्ट चोंग्थु को अल्पसंख्यक कल्याण, गोपाल मीणा बने राज्यपाल सचिव
‘मैं ऐसे इंसान के गुनाहों से अपने हाथ रंगने...’, व्हाइट हाउस गोलीबारी कांड के आरोपी ने बताया क्या था मकसद?
‘मैं ऐसे इंसान के गुनाहों से अपने हाथ रंगने...’, व्हाइट हाउस गोलीबारी कांड के आरोपी ने बताया क्या था मकसद?
मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, लखनऊ के सामने 156 का लक्ष्य
मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, लखनऊ के सामने 156 का लक्ष्य
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस, रिया चक्रवर्ती को 6 साल बाद कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अनफ्रीज होंगे अकाउंट्स
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस, रिया चक्रवर्ती को 6 साल बाद कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अनफ्रीज होंगे अकाउंट्स
कैरोलिन लेविट को कैसे पता था कि व्हाइट हाउस में चलेंगी गोलियां? हमले के बाद वायरल हुआ वीडियो
कैरोलिन लेविट को कैसे पता था कि व्हाइट हाउस में चलेंगी गोलियां? हमले के बाद वायरल हुआ वीडियो
राघव चड्ढा पर उमर अब्दुल्ला का तंज, कहा- ये अपने दम पर पंचायत चुनाव भी नहीं जीत सकते
राघव चड्ढा पर उमर अब्दुल्ला का तंज, कहा- ये अपने दम पर पंचायत चुनाव भी नहीं जीत सकते
King Cobra: किंग कोबरा को क्यों कहा जाता है 'किंग', चलती फिरती मौत है ये सांप, एक बाइट और फिर ऐसे निकलती है जान
किंग कोबरा को क्यों कहा जाता है 'किंग', चलती फिरती मौत है ये सांप, एक बाइट और फिर ऐसे निकलती है जान
होम लोन टेन्योर चुनते वक्त न करें ये गलती, कुछ सालों का फर्क भी करा सकता है बड़ा नुकसान
होम लोन टेन्योर चुनते वक्त न करें ये गलती, कुछ सालों का फर्क भी करा सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget