एक्सप्लोरर

UP News: उन्नाव हत्याकांड में नया मोड़, प्रेमी ने दवा का सेवन कर किया था रेप और हत्या, अब हुआ खुलासा

Uttar Pradesh News: 10 नवंबर को घर में खून से लथपथ मृत अवस्था मे मिली दलित युवती की मौत की गुत्थी को पुलिस ने 4 दिनों में सुलझा दिया. जानें आरोपी ने इस जघन्य अपराध को कैसे अंजाम दिया.

Unnao Murder Case: उन्नाव में 10 नवंबर को घर में खून से लथपथ मृत अवस्था मे मिली दलित युवती की मौत की गुत्थी को पुलिस ने 4 दिनों में सुलझा दिया. पुलिस तफ्तीश में हत्थे चढ़े युवक ने दलित युवती की रेप के बाद हत्या किए जाने का जुर्म कबूल किया. आरोपी और मृतका की एक दूसरे से 2 साल से मित्रता थी. वारदात के दिन प्रेमिका के घर पर अकेली होने पर ओरोपी प्रेमी दवाई खाकर उसके घर पहुंचा था जहां उसने शारीरिक संबंध बनाया था. SOG और कोतवाली पुलिस टीम ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. SP ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया.

पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते 10 नवंबर को दलित युवती का घर में अर्धनग्न हालत में खून से लतपथ शव पड़ा मिला था जिसके बाद हड़कंप मच गया था. रेप के बाद हत्या की वारदात की चर्चा से पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे थे. वारदात के दौरान मृतका घर पर अकेली थी. मृतका के पिता पेशे से टीचर हैं और मां आशाबहू है. इस घटना से उन्नाव पुलिस पर सवाल उठने लगे थे. तत्कालीन SP दिनेश त्रिपाठी ने SOG, सर्विलांस और पुलिस टीम को इस मामले के खुलासे में लगाया था.

पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस में रेप और हत्या की धाराओं में पड़ोस के सुजीत और कुंवारा नाम के आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरसत में लेकर पूछताछ शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लिया था. पुलिस ने दबिश देकर माखी थाना क्षेत्र में रहने वाले मृतका के प्रेमी रामबरन गौतम उर्फ राज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. कुछ ही घंटों में उसने रेप और हत्या का राज खोल दिया. आरोपी प्रेमी ने बताया कि युवती अकेली होने पर उसे घर पर बुलाया था. 

दवाई का किया था सेवन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो दवाई का सेवन करके दोपहर बाद प्रेमिका के घर पहुंचा था. आरोपी प्रेमी प्रेमिका के विरोध के बाद भी काफी देर तक शारीरिक संबंध बनाता रहा. आरोपी प्रेमी ने कबूल किया कि रेप के दौरान प्रेमिका की तबीयत बिगड़ने पर वह वहां से भाग गया था. आरोपी शहर के DSN कॉलेज में MA का छात्र है. वह करीब 2 साल से मृतका के संपर्क में था. पुलिस ने पिता की तहरीर पर 376A और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था. बता दें कि नामजद दोनों आरोपियों को जांच के दौरान पुलिस नाम हटाएगी साथ ही आरोपी प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

व्हाट्सएप चैट के जरीए लगा पता

नवागत SP सिद्धार्थ शंकर मीना ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए बताया कि 10 तारीख को सदर कोतवाली में एक मामला दर्ज हुआ था. इसमें एक युवती थी जो अपने घर पर अकेली थी. उस मौके का फायदा उठाकर उसके जानने वाला घर पर गया और घटना को अंजाम दिया. एसपी के अनुसार रेप की घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी दवाई का सेवने करके मृतका के घर गया था. आरोपी ने रेप किया जिससे युवती की ब्लीडिंग शुरू हो गई. युवती की हालत बिगड़ता देख आरोपी वहां से भाग गया जिसके बाद युवती की मृत्यु हो गई. एसपी के अनुसार सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस किया गया, व्हाट्सएप चैट के माध्यम से पता चला कि आरोपी युवक का नाम रामबरन उर्फ राज गौतम है, जो माखी थाना क्षेत्र के रावतपुर का रहने वाला है. एसपी ने बताया कि आरोपी DSN कॉलेज में MA का छात्र है. एसपी ने कहा कि इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कार दिया जाएगा.

Mainpuri By-Election: मैनपुरी में सपा के स्टार प्रचारक होंगे शिवपाल सिंह यादव? तेज प्रताप यादव ने दिया जवाब

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget