एक्सप्लोरर

Greater Noida: 'दो हजार से ज्यादा भारतीय सिम कार्ड भेजे चीन', पकड़े गए दो विदेशी नागरिकों ने किए कई खुलासे

Greater Noida: पकड़ा गया एक तिब्बती लगातार चीनी नागरिकों के संपर्क में था, इसके अलावा उसके खाते में करोड़ों रुपये की रकम होने की बात भी सामने आई है. पुलिस को शक है कि ये लोग जासूसी कर रहे थे.

Greater Noida:  ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो विदेशी नागरिकों ने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की नियत से इन बदमाशों ने दो हजार से ज्यादा भारतीय सिम कार्ड अवैध रूप से चीन में भेजे हैं, जबकि गिरफ्तार एक तिब्बती नागरिक के खाते में करोड़ों रुपए की रकम होने की बात सामने आई है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

लगातार चीनी नागरिकों के संपर्क में था तिब्बती
उन्होंने बताया कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि तिब्बती नागरिक के खाते में इतनी भारी रकम कहां से आई और कहीं इसका संबंध भारत विरोधी ताकतों से तो नहीं है. जांच में पुलिस को पता चला है कि तिब्बती नागरिक चीनी भाषा में ही बात करता है, तथा वह चीन में रहने वाले लोगों से व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से लगातार संपर्क में रहता है. उसके फोन पर चीनी भाषा में ही सारे संदेश आए थे, जिसे पुलिस ने काफी मुश्किल से ट्रैक किया.

देश की सुरक्षा में लगाई जा रही थी सेंध
जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपियों ने अब तक ढाई हजार से अधिक सिमकार्ड चीन भेजे हैं. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन मोबाइल फोन के सिम कार्ड का किस रूप में प्रयोग किया जा रहा है. पुलिस को शक है कि इन नंबरों से आरोपी साइबर अपराध के रास्ते देश की सुरक्षा में सेंध लगा रहे हैं. पुलिस को शक है कि इन मोबाइल फोन नंबरों के माध्यम से हनी ट्रैप व जासूसी भी की जा रही है.

आरोपियों से 728 मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक नाइजीरियाई और एक तिब्बती व्यक्ति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ और 728 मोबाइल फोन के सिम कार्ड बरामद किए हैं.

आरोपियों में से एक की है सिम कार्ड की दुकान
उन्होंने बताया कि पूछताछ में यह पता चला कि तिब्बती नागरिक तकल्हा नंदूक, पश्चिम बंगाल के रहने वाले लिटट्न दास, बुलंदशहर निवासी आसिफ खान व दिल्ली के निवासी बलराम के साथ मिलकर मोबाइल फोन के सिम कार्ड बेचने की दुकान चलाता था.

ग्राहकों के नाम पर एक्टिव कराए जा रहे थे सिम कार्ड
उन्होंने बताया कि इनके यहां जो लोग मोबाइल फोन का सिम कार्ड लेने आते थे, उनसे ये लोग तीन चार बार अंगूठा लगवा कर मोबाइल फोन के सिम कार्ड को एक्टिव करा लेते थे. सिम लेने वाले व्यक्ति को ये लोग एक सिम कार्ड देते थे, बाकी के सिम कार्ड अपने पास रख लेते थे. जांच के दौरान यह पता चला कि तिब्बती नागरिक नाइजीरियाई मूल के निवासी सिक्सटम ननाइमका ओकुमा के साथ मिलकर फर्जी तरीके से हासिल किए गए सिम कार्ड को चीन तथा नाइजीरिया के रहने वाले नागरिकों को बेचता है.

अवैध रूप से भारत में रह रहा था नाइजीरियाई
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों असीम और बलराम को पहले भी फर्जी सिम कार्ड बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि आरोपी नाइजीरियाई नागरिक वर्ष 2013 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था. उसके बाद वह भारत में अवैध रूप से रहने लगा तथा यहां वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में फुटबॉल की कोचिंग देने लगा. जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि चीन के नागरिक पूर्वोत्तर की युवतियों को दोस्ती के जाल में फंसाते हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: दीवार गिरने से घायल बच्चे की स्थिति देख छलका कमिश्नर रोशन जैकब का दर्द, आंखों से निकले आंसू, देखें वीडियो

पीएफआई बैन पर सपा सांसद बर्क बोले- 'PFI की कोई देश विरोधी गतिविधि नहीं देखी, मुसलमानों के साथ खड़ी रहती है'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget