एक्सप्लोरर

Today's Chanakya Exit Poll 2024: यूपी में नहीं चला 'दो लड़कों' का जादू! टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में BJP को बड़ा फायदा

UP Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के बाद आए टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में यूपी में एनडीए गठबंधन की जीत दिख रही है, हालांकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को कई सीटों पर बढ़त भी है.

UP Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान आज 1 जून को संपन्न हो गया है और इस चुनाव के नतीजे अब चार जून को आएंगे. इसी बीच चुनाव के बाद टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं. इन आंकड़ों के अनुसार यूपी की लोकसभा सीटों की तस्वीर काफी साफ होती हुई दिखाई दे रही है. टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में यूपी में एनडीए गठबंधन की जीत दिख रही है, हालांकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को कई सीटों पर बढ़त भी है.

उत्तर प्रदेश में NDA को 68 सीटों पर जीत का अनुमान हैं, वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को 12 सीटों पर जीत मिलती हुई दिख रही है. इसके साथ ही अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाती हुई दिखाई दे रही है. लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ आने से माना जा रहा था कि सपा-कांग्रेस गठबंधन को काफी फायदा हो सकता है. हालांकि एग्जिट पोल में सपा-कांग्रेस गठबंधन को सीटों का फायदा तो दिख रहा है लेकिन यह गठबंधन एनडीए के सामने काफी पीछे है.

कई सर्वे एजेंसी के आए एग्जिट पोल के अनुसार सपा-कांग्रेस गठबंधन को सीटों को तो फायदा मिल रहा है, हालांकि यह गठबंधन एनडीए के सामने काफी पिछड़ रहा है. साल 2019 के चुनाव में जब सपा-बसपा ने अलायंस किया था तब सपा को 5 और बसपा ने 10 सीटें जीती थीं. हालांकि इस चुनाव में बसपा अकेले ही चुनावी मैदान में थी.

यूपी में क्या है एबीपी सी वोटर का एग्जिट पोल

वहीं एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में इंडिया अलायंस को 15 से 17 सीटें मिल सकती हैं. वहीं एनडीए को 62-66 सीटें मिल सकती हैं. वहीं इस एग्जिट पोल में बसपा का खाता नहीं खुलने का दावा किया गया है.

ABP Lok Sabha Exit Poll 2024: यूपी से निराश हो गई बीजेपी! नहीं पूरा हो पाएगा ये लक्ष्य? कई बड़े नेता दे चुके थे संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget