एक्सप्लोरर

चोरी के दौरान पुलिस ने घेरा तो चोर ने खुद को मार ली गोली, जानिए- पूरा घटनाक्रम

पुलिस कह रही है गिरफ्तारी से बचने के लिए चोर ने खुद को गोली मार ली. हालांकि पुलिस के इस दावे पर सवाल भी उठ रहे हैं.

बरेली: यूपी के बरेली में पुलिस का खौफ देखने को मिला है. चोरी करने के इरादे से घर में घुसे चोरों को जब पुलिस ने घेर लिया तो गिरफ्तारी से बचने के लिए एक चोर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वहीं पुलिस ने दूसरे चोर को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा चोर भागने में कामयाब हो गया. हालांकि पुलिस के इस दावे पर सवाल भी उठ रहे हैं.

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में लाइन पार मठिया के पास आधी रात को तीन चोर सुखपाल के घर में घुस आए. एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि रात के वक्त सुखपाल के घर के पास एक इको गाड़ी खड़ी हुई थी. चीता मोबाइल पुलिस ने इको वाले से पूछा रात में यहां क्या कर रहे हो इस पर गाड़ी वाले ने कह दिया कि सवारियां छोड़ने आया हूं. जिसके बाद पुलिस ने उनके फोटो और डिटेल लेकर उन्हें जाने दिया.

करीब दो घंटे बाद पुलिस फिर से गस्त करते हुए उसी जगह पहुंची तो उसी इको कार को देखा तो पुलिस को शक हुआ. जिसके बाद थाने से और फोर्स बुला लिया. पुलिस जैसे ही सुखपाल के घर मे घुसी तो चोरों ने भागने का प्रयास किया. जिसमें एक बदमाश इको गाड़ी लेकर भाग गया, एक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश एक छत से दूसरी छत पर कूदा और पुलिस पर फायर किया. जब उसने देखा कि पुलिस ने उसे चारो तरफ से घेर लिया है तो उसने 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मार ली. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

जिस बदमाश की मौत हुई है उसका नाम अजय सिंह है और वो कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी गांव का निवासी था, जबकि अभिषेक उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया और बदमाश अंचल फरार हो गया. चोरों के पास से चोरी करने का सामान और अवैध तमंचा बरामद हुआ है. मृतक चोर पर कैंट, बिथरी चैनपुर और फरीदपुर थाने में लूट, डकैती और चोरी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने चोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

दबी जुबान में लोग कह रहे हैं कि पुलिस ने एनकाउंटर किया है

वहीं सुखपाल शर्मा का कहना है कि पुलिस उनके घर पहुंची और बताया कि लाइन पार जो आपका घर है वहां चोर घुस गए हैं. जिसके बाद वो अपने घर पहुंचे तो देखा एक चोर मरा पड़ा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था. 

गौरतलब है कि बरेली के फरीदपुर में आज सुबह तड़के जो हुआ उस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. पुलिस कह रही है गिरफ्तारी से बचने के लिए चोर ने खुद को गोली मार ली लेकिन दबी जुबान में लोग कह रहे हैं कि पुलिस ने एनकाउंटर किया है. लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget