एक्सप्लोरर

UP News: यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, शामली से आईएसआई एजेंट कलीम को किया गिरफ्तार

UP STF: यूपी एसटीएफ की पूछताछ में पता चला कि कलीम हिंदुस्तान में जिहाद फैलाने और मुस्लिम युवाओं का ब्रेन वॉश करता था. आतंकी दिलशाद उर्फ मिर्ज़ा उर्फ खालिद हाफ़िज़ से वह व्हाट्सएप पर चैट करता था.

Shamli News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ मेरठ यूनिट को बड़ी सफलता मिली है. यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने शामली के गांव मोमिनपुरा से आईएसआई एजेंट कलीम को पकड़ा है. एसटीएफ टीम पाक जासूस कलीम को मेरठ लेकर आई और फिर पूछताछ में कलीम ने किए कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. उसने पूछताछ में बताया कि पांच दिन पहले ही पाकिस्तान से भारत आया था और अवैध असलहों को इकठ्ठा करके अलग अलग इलाको में सप्लाई करता था.

मुस्लिम युवाओं का करता था ब्रेन वॉश 

इसके अलावा एसटीएफ की पूछताछ में पता चला कि कलीम हिंदुस्तान में जिहाद फैलाने और मुस्लिम युवाओं का ब्रेन वॉश करता था. आतंकी दिलशाद उर्फ मिर्ज़ा उर्फ खालिद हाफ़िज़ से वह व्हाट्सएप पर चैट करता था. पाक जासूस कलीम सेना और सुरक्षा बलों के फोटो पाकिस्तान भेजता था. फेल विमान का फोटो भी पाकिस्तान भेजा था और एसटीएफ ने उससे फर्जी आईडी पर लिए सिम के साथ दो मोबाइल, उर्दू में लिखे काफी पेपर और कई दस्तावेज बरामद किए हैं.

आतंकी संगठन से मिलकर रच रहा था षडयंत्र

यूपी एसटीएफ ने 16 अगस्त को थाना कोतवाली जनपद शामली क्षेत्र से आईएसआई आतंकी संगठन से मिलकर एक अपराधिक षडयंत्र के तहत अवैध असलाहों को एकत्र कर भारत देश की एकता, अखण्डता, सम्प्रभुता तथा सामाजिक सौहार्द को विखण्डित करने और भारत की आन्तरिक व बाह्य सुरक्षा को क्षति कारित करने के प्रयास में बड़ी घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया.

कई सामान किए एसटीएफ ने बरामद 

इस पाक जासूस कलीम पुत्र नसीम अहमद निवासी मोमीनपुरा घेरबुखारी, नौकुआं थाना कोतवाली जनपद शामली के पास से कुछ सामान भी बरामद हुआ है. जिसमें 2 मोबाइल फोन, 5 वर्क व्हाटसप चैट मैसेज व फोटोग्राफ की छायाप्रति, 5 वर्क उर्दू भाषा के लिखे प्रिन्टिड पेपर की छायाप्रति और 5 वर्क हिन्दी अनुवाद पेपर.

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव में मायावती का फैसला तय करेगा जीत-हार? बीजेपी और अखिलेश यादव की बढ़ी मुसीबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget