एक्सप्लोरर

मंगेश यादव एनकाउंटर पर अब STF सीओ डीके शाही का भी आया बयान, सपा मुखिया अखिलेश ने उठाए थे सवाल

Sultanpur News: सुल्तानपुर में ज्वैलर के शोरूम डकैती करने वाला एक आरोपी मंगेश यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. इस एनकाउंटर को लेकर अब यूपी एसटीएफ के सीओ डीके शाही ने प्रतिक्रिया दी है.

UP STF CO DK Shahi on Sultanpur Encounter: सुल्तानपुर में 28 अगस्त को भारत ज्वैलर के शोरूम में डेढ़ करोड़ की डकैती हुई थी. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक लाख का फरार आरोपी मंगेश यादव गुरुवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. ये एनकाउंटर कोतवाली देहात हनुमानगंज बाईपास पर हुआ. मंगेश भी इस लूट में शामिल था. इस एनकाउंटर के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाए थे, अब यूपी एसटीएफ के सीओ डीके शाही ने इस एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी है. 

यूपी एसटीएफ के सीओ डीके शाही ने मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद बयान देते हुए कहा कि पहले अपराध का बोलबाला था, लेकिन अब नहीं है. अब क्राइम खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ काछ घटनाएं हो जा रही हैं. जिसका पुलिस बहुत सफलतापूर्वक अनावरण कर रही है, जो जिस लायक है. उसका वैसे ही जवाब दिया जा रहा है. जो जेल जाने लायक है उसको जेल भेजा जा रहा है. जो पुलिस पर गोली चलाने लायक है उसको वैसे ही जवाब दिया जा रहा है. 

यूपी एसटीएफ के सीओ डीके शाही से जब पूछा गया कि अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है उस ट्वीट को लेकर आप क्या कहेंगे. इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उस पर मैं क्या बोलूं. सबकी अपनी अपनी राय है. उस पर मैं कुछ नहीं बोल सकता हूं.

क्या बोले यूपी एसटीएफ के सीओ डीके शाही?

यूपी एसटीएफ के सीओ डीके शाही ने कहा कि कल की एक घटना है, जो यहां 28 अगस्त को ज्वैलर्स के यहां डकैती पड़ी थी. वैसे पूरे प्रदेश में, समाज में, सुल्तानपुर जनपद मेंदहशत का माहौल पैदा हो गया था. तभी से सीनियर अधिकारियों की तरफ से एसटीएफ और जिला पुलिस को लगाया गया था. इस घटना के अनावरण के लिए लगातार प्रयास की जा रही थी. कल अचानक गिरफ्तार के दौरान बदमाशों की तरफ से एसटीएफ टीम पर फायरिंग किया गया था, जिसमें हमारे एसटीएफ वाले बाल बाल बचे. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मारा गया और एक बदमाश भागने में सफल रहा. अन्य जो बदमाश हैं, उनकी तलाश जारी है. जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. 

जल्दी अमीर बनने की चाहत में युवा कर रहे अपराध?

यूपी एसटीएफ के सीओ डीके शाही ने आगे कहा कि सस्ते में और जल्दी अमीर बनने की चाहत इनको (युवाओं) को अपराध की तरफ से ले जा रहा है. केवल लूट पाट ही नहीं, साइबर अपराध और तमाम तरह के अपराध हैं और इनको मोटिवेट करने वाले मिल जाते हैं. आदमी को लगता है कि बहुत जल्दी अमीर बन जाऊंगा. इस लालच में लोग अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन जल्द ही इनको एहसास हो जाता है और फिर वापस भी हो जाते हैं. तमाम लोग सुधर भी जाते हैं. धीरे-धीरे इसपर अंकुश भी लग रहा है. आने वाले समय में अपराध कम हो जाएगा. 

स्पोर्ट्समैन से बेहतर कोई नहीं- डीके शाही

डीके शाही से पूछा कि आप नेशनल प्लेयर रहे हैं और कहीं न कहीं स्पोर्ट्स को आप जीते भी हैं और लगातार आप खरपतवार उखाड़ भी रहे हैं तो क्या लगता है कि एक स्पोर्ट्समैन देश के लिए बेहतर हो सकता है, खेल कितना जरूरी है. इस सवाल पर यूपी एसटीएफ के सीओ डीके शाही ने कहा कि स्पॉर्ट्समैन समाज के लिए बेहतर होता ही है. स्पोर्ट्समैन के पास न तो घमंड होता है. एक स्पोर्ट्समैन मिल जुलकर रहता है. स्पॉर्ट्समैन समाज को बहुत कुछ दे सकता है और दे भी रहा है. आज कल जहां लोग जाति, धर्म में देश में हर चीज बंट रहा है, तो आप एक स्पोर्ट्समैन के अंदर देख लीजिए.  उनके अंदर को जातिवाद नहीं होता है. वह सब एक होते हैं. स्पॉर्ट्समैन सब भाई के जैसे रहते हैं. एक थाली में बैठकर खाते हैं. इसलिए एक स्पॉर्ट्समैन से अच्छा कोई नहीं हो सकता है. 

अखिलेश यादव के ट्वीट पर क्या बोले डीके शाही?

यूपी एसटीएफ के सीओ डीके शाही से जब पूछा गया कि क्या मानते हैं कि जिस तरह से यूपी में एसटीएफ का एक वर्ग पूरे यूपी में  छाया हुआ है. इसमें स्पोर्ट्स का भी कोई योगदान है क्या? इसका जवाब देते हुए कहा कि स्पोर्ट्स अलग चीज है और पुलिसिंग अलग चीज़ है, लेकिन जो भी स्पोर्ट्समैन पुलिस में है वो बेहतर कर रहे हैं और बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंगोरखपुर में बनकर तैयार हुआ CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे लोकार्पण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget