एक्सप्लोरर

यूपी STF के हत्थे चढ़े सुखप्रीत और गुरप्रीत, नवी मुंबई में महिला को उतारा था मौत के घाट

Noida News: यूपी एसटीएफ को इन दोनों की तलाश में नवी मुंबई पुलिस की ओर से सहयोग मांगा गया था. इसके बाद एसटीएफ की नोएडा फील्ड यूनिट ने टीम बनाकर जानकारी जुटानी शुरू की.

UP News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नवी मुंबई में एक महिला की सुपारी देकर कराई गई हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के रहने वाले सुखप्रीत सिंह और उसके मामा के बेटे गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, यह हत्या 18 मई 2025 को नवी मुंबई के एनआरआई सागरी थाना क्षेत्र में हुई थी. इस मामले में महिला के पति किशोर सिंह पर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसे अंजाम देने के लिए सुखप्रीत और गुरप्रीत को लगाया गया था.

एसटीएफ को इन दोनों की तलाश में नवी मुंबई पुलिस की ओर से सहयोग मांगा गया था. इसके बाद एसटीएफ की नोएडा फील्ड यूनिट ने टीम बनाकर जानकारी जुटानी शुरू की. 24 मई को एसटीएफ को खबर मिली कि दोनों आरोपी सूरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा गोलचक्कर के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं. एसटीएफ टीम ने नवी मुंबई पुलिस के सहयोग से दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

हत्या के लिए ऑनलाइन चाकू और मास्क मंगवाए

पूछताछ में आरोपी सुखप्रीत सिंह ने बताया कि वह 24 साल का है और 12वीं पास है. उसे मॉडलिंग का शौक था और इसी वजह से वह 2022 में अपने मामा के बेटे गुरप्रीत के साथ मुंबई चला गया था. वहां उसकी मुलाकात गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला से हुई, जो नवी मुंबई में सैलून चलाती थी. उसी महिला के कहने पर सुखप्रीत ने हत्या करने का मन बनाया. पुलिस के अनुसार, सुखप्रीत ने ऑनलाइन चाकू और मास्क मंगवाए, और काफी दिन तक रैकी करने के बाद 18 मई की रात किशोर सिंह की पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. महिला की हत्या सड़क पर उस समय की गई जब वह अकेली बाहर जा रही थी.

नवी मुंबई पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया की शुरू

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को सूरजपुर थाने में दाखिल किया गया है. नवी मुंबई पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि दोनों को महाराष्ट्र लाकर आगे की कार्रवाई की जा सके. यह घटना न केवल रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि पैसा और लालच कैसे इंसान को अपराध के रास्ते पर ले जा सकता है. पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पति किशोर सिंह की भूमिका को लेकर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget