एक्सप्लोरर

यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, 40 हजार लीटर जहरीली मिथाइल अल्कोहल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Lucknow News: डिप्टी एसपी अवनेश्वर चंद्र श्रीवास्तव की निगरानी में इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने संजीवनी अस्पताल रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध टैंकर को रोक लिया.

UP News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराज्यीय मिथाइल अल्कोहल तस्करी गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से लगभग 40,000 लीटर जहरीली मिथाइल अल्कोहल मिला हुआ सॉल्वेंट जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है. यह कार्रवाई 11 अप्रैल 2025 की रात लखनऊ के संजीवनी हॉस्पिटल रोड इलाके में की गई.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर निवासी अग्रेज सिंह और लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी गौरव गुप्ता के रूप में हुई है. वहीं, प्रतापगढ़ निवासी आनंद सिंह नाम का एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

बरामद सामग्री में ये है शामिल
40000 लीटर मिथाइल अल्कोहल मिला सॉल्वेंट
एक टैंकर (MH43BP8831)
आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 1460 रुपये नकद

एसटीएफ लखनऊ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टैंकर कर्नाटक से लखनऊ की ओर आ रहा है, जिसमें अवैध मिथाइल अल्कोहल लाया जा रहा है. डिप्टी एसपी अवनेश्वर चंद्र श्रीवास्तव की निगरानी में इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने संजीवनी अस्पताल रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध टैंकर को रोक लिया.

रिपोर्ट में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि होने पर आरोपी किए गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी शुरू में इस सॉल्वेंट को वैध बताने लगे और जीएसटी दस्तावेज दिखाए, लेकिन जब टैंकर को खोलकर जांच की गई तो उसमें से तीखी गंध वाली संदिग्ध शराब जैसी चीज पाई गई. मौके पर ही आबकारी निरीक्षक ने सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा. रिपोर्ट में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि होने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

लखनऊ समेत आसपास के जिलों में पेंट की दुकानों पर होती थी सप्लाई

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिना वैध लाइसेंस के कर्नाटक से मिथाइल अल्कोहल लेकर आते थे और लखनऊ समेत आसपास के जिलों में इसे पेंट की दुकानों पर थिनर के नाम से बेचते थे. कुछ लोग इसे पेट्रोल में मिलाने के लिए भी खरीदते थे. गौरतलब है कि मिथाइल अल्कोहल बेहद खतरनाक होता है और इसके सेवन से अंधापन, अंग विफलता और मौत तक हो सकती है. देशभर में कई बार नकली शराब कांड में इसी रसायन के कारण जानलेवा घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में सरोजिनी नगर थाने में FIR संख्या 133/2025 दर्ज की गई है. आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318/319(4) और विष अधिनियम की धारा 2/6/17G के तहत कार्रवाई की जा रही है. फरार आरोपी की तलाश और पूरे नेटवर्क को खंगालने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस और एसटीएफ की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.

यूपी के किसानों को सीएम योगी ने दी बड़ी राहत, गेहूं बेचने पर अन्नदाताओं को मिली ये छूट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget