एक्सप्लोरर

यूपी STF ने 50 हजार के इनामी बदमाश प्रमोद सिंह को किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में था फरार

UP News: STF को सूचना मिली थी कि वह सुंदरपार तिराहा के पास मौजूद है और बिहार भागने की फिराक में है. सूचना पर इंस्पेक्टर जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया.

Deoria News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित और 50000 के इनामी बदमाश प्रमोद सिंह को देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. प्रमोद सिंह ग्राम अहिरौली, थाना बनकटा का रहने वाला है और वह एक हत्या के मामले में पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ थाना बनकटा में दो संगीन मुकदमे दर्ज हैं. एक संख्या 42/2023 (धारा 147, 307, 506 आईपीसी) और दूसरा 214/2024 (धारा 103(1), 61(2)(A), BNS). पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी.

STF को सूचना मिली थी कि वह सुंदरपार तिराहा के पास मौजूद है और बिहार भागने की फिराक में है. सूचना पर इंस्पेक्टर जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर पहुंचकर सुबह करीब 4:05 बजे उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में प्रमोद सिंह ने बताया कि वह और उसका दुश्मन अजीत सिंह उर्फ जड़ी सिंह दोनों अवैध शराब की तस्करी करते थे. दोनों की आपस में पेशेवर रंजिश थी. फरवरी 2023 में एक तिलक समारोह के दौरान इनके बीच झगड़ा हुआ और दोनों पक्षों में फायरिंग हुई. इसी को लेकर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया.

प्रमोद सिंह ने बताया कि अजीत सिंह ने बिहार पुलिस से मिलीभगत कर उसे शराब के साथ पकड़वाया था, जिससे वह गोपालगंज जेल भेज दिया गया. वहीं जेल में उसकी मुलाकात दो खूंखार अपराधियों राजू चौरसिया और दरोगा कुशवाहा से हुई. तीनों ने मिलकर अजीत सिंह की हत्या की साजिश रची. अजीत सिंह को जुए का शौक था और वह हर साल दिवाली के दिन सोहनपुर निवासी पंकज जायसवाल के घर जुआ खेलने आता था. यह जानकारी लगने पर प्रमोद सिंह ने 31 अक्टूबर 2024 को अपने साथियों के साथ पंकज के घर पहुंचकर अजीत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और उसकी हत्या कर दी.

पुलिस को थी लंबे समय से तलाश

अजीत सिंह की हत्या के बाद से ही प्रमोद फरार था और बिहार के अलग-अलग इलाकों में छिपकर रह रहा था. 9 अप्रैल को वह रात के वक्त अपने घरवालों से मिलने आया था और फिर बिहार लौटने वाला था, तभी STF ने उसे धर दबोचा. उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान छेड़ा है. खासतौर पर अवैध शराब और संगठित अपराध में लिप्त माफियाओं पर STF की पैनी नजर है.

प्रमोद से पूछताछ कर रही है पुलिस

प्रमोद सिंह जैसे इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी से STF को बड़ी सफलता मिली है और क्षेत्र में शांति कायम करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है. पुलिस अब प्रमोद से पूछताछ कर उसके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्या में शामिल बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी.

यूपी में आलू किसानों की आमदनी होगी दोगुनी, योगी सरकार के प्लान से इन जिलों को फायदा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget