एक्सप्लोरर

यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश महफूज, प्रयागराज से किया गिरफ्तार 

UP News: एसटीएफ की लखनऊ टीम ने उसे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर प्रतापगढ़ कट के पास से दोपहर करीब 12:30 बजे दबोचा. आरोपी प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देव जानी गांव का रहने वाला है.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली है . प्रतापगढ़ के पट्टी थाने में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित चल रहे 50,000 रुपये के इनामी बदमाश महफूज उर्फ महफूज रहमान को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है.

एसटीएफ की लखनऊ टीम ने उसे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर प्रतापगढ़ कट के पास से दोपहर करीब 12:30 बजे दबोचा. आरोपी प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देव जानी गांव का रहने वाला है. एसटीएफ को इनपुट मिला था कि महफूज प्रयागराज से प्रतापगढ़ की ओर जाने वाला है.  इसी आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में और निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह की टीम उपनिरीक्षक राहुल परमार और सिपाही सत्यम यादव ने विशेष जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

महफूज पर आरोप है कि 17 जून 2025 को प्रतापगढ़ के करौल बाजार में एक युवक नबाव से पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट और फायरिंग की थी. इस हमले में चार लोग घायल हुए थे. इसके बाद थाना पट्टी में बीएनएस की धाराओं और सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.  तभी से आरोपी फरार था और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था.


यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश महफूज, प्रयागराज से किया गिरफ्तार 

साल 2021 से ही नबाव के साथ चल रही है दुश्मनी

पूछताछ में महफूज ने बताया कि साल 2021 से ही नबाव के साथ उसकी दुश्मनी चल रही थी. इसी रंजिश के चलते यह हमला किया है. बताया जाता है कि घटना से पहले नबाव ने फोन पर उसे धमकाया और गालियां दी थीं. महफूज का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. इससे पहले 2021 में उस पर कंधई थाने में लॉकडाउन उल्लंघन महामारी फैलाने और आपदा प्रबंधन कानून के तहत मामला दर्ज हो चुका है. अब दूसरा मुकदमा 2025 में पट्टी थाने में दर्ज है जिसमें वह मुख्य आरोपी है.

महफूज को स्थानीय पुलिस के हवाले किया

सीएलए एक्ट यानी Criminal Law Amendment Act का इस्तेमाल अक्सर समाज में दहशत फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ किया जाता है. इसमें कठोर सजा का प्रावधान है. फिलहाल महफूज को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. एसटीएफ की इस कार्रवाई को जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसटीएफ की भूमिका अहम मानी जाती है. खासतौर पर इनामी और फरार अपराधियों को पकड़ने में एसटीएफ की टीमें सक्रिय रहती हैं. बीते कुछ महीनों में प्रयागराज, प्रतापगढ़, कानपुर और लखनऊ से कई इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला
'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget