एक्सप्लोरर

लखनऊ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए LDA के प्लॉट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

Lucknow News: यह गिरोह एलडीए के ऐसे प्लाटों को चिन्हित करता जो कई वर्षों से खाली पड़े थे. जिसके बाद एलडीए के बाबुओं से मिलीभगत फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी तीसरे व्यक्ति को प्लॉट बेच देते थे.

UP STF: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लखनऊ में एक बड़े जालसाज गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के फर्जी प्लॉट बेचने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुशील मिश्रा है, जो लखनऊ के गोमतीनगर का रहने वाला है. यह गिरोह कई वर्षों से खाली पड़े एलडीए के प्लाटों को निशाना बनाकर उनके नकली दस्तावेज तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री के जरिए लोगों को बेच रहा था.

एसटीएफ ने सुशील मिश्रा को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित दयाल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया. उसके पास से दो मोबाइल फोन और नकद ₹1320 बरामद हुए हैं. यह गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी एक पीड़ित सर्वेश कुमार गौतम की शिकायत के आधार पर की गई जांच के बाद संभव हो सकी. सर्वेश ने 21 जनवरी 2025 को एसटीएफ को शिकायत दी थी, जिसमें उसने प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी की बात कही थी.

फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट बेचने वाला गिरोह
जांच में सामने आया कि सुशील मिश्रा, अचलेश्वर गुप्ता नामक गिरोह के साथ मिलकर लंबे समय से यह फर्जीवाड़ा कर रहा था. यह गिरोह एलडीए के ऐसे प्लॉटों को चिन्हित करता जो कई वर्षों से खाली पड़े थे. इसके बाद वह एलडीए के बाबुओं से मिलीभगत कर उन प्लॉटों के असली मालिकों की जानकारी जुटाता, फिर उनके नाम से फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार कर किसी तीसरे व्यक्ति को प्लाट की रजिस्ट्री करवा देता.

सुशील मिश्रा ने पूछताछ में बताया कि अब तक यह गैंग करीब 70-80 प्लॉट बेच चुका है. इस पूरे नेटवर्क में कई और लोग भी शामिल हैं—राम बहादुर सिंह फर्जी दस्तावेज बनाता है, सचिन सिंह खरीदारों को ढूंढता है, मुकेश मौर्या नकली पहचान पत्र तैयार करता है, और राहुल सिंह गवाह की व्यवस्था करता है. एसटीएफ ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. यह भी पता चला है कि इसी गैंग ने लखनऊ के कई भूमाफियाओं को भी फर्जी कागजात उपलब्ध कराए हैं.

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) राज्य सरकार की एक संस्था है, जो लखनऊ में आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं को संचालित करती है. एलडीए के प्लाट काफी मूल्यवान माने जाते हैं और इसीलिए धोखाधड़ी करने वाले गैंग अक्सर ऐसे प्लाटों को निशाना बनाते हैं. एसटीएफ अब उन सभी प्लाटों की सूची तैयार कर रही है, जिनकी फर्जी रजिस्ट्री की गई है, ताकि आगे इस तरह की धोखाधड़ी को रोका जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget