एक्सप्लोरर

UP News: आदि शर्मा बन ग्रेटर नोएडा में रह रहा था चीनी नागरिक, STF ने किया खुलासा, नेपाल के रास्ते हुई थी एंट्री

Greater Noida: दोनों चीनी नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ग्रेटर नोएडा को ठिकाना बनाए हुए थे. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को दिल्ली के आरके पुरम स्थित डिटेन्शन सेंटर भेज दिया है.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने फर्जी आधार और पैन कार्ड पर रह रहे दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. डेंग चोंकोन (पुत्र-डेंग नियैन) और मेंग शुगोओ (पुत्र-मेंग शेंग) नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे थे. स्पेशल टास्क फोर्स ने दोनों को गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है. उनके कब्जे से फर्जी आधार और पैन कार्ड भी बरामद हुए हैं. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा को बनाया ठिकाना

पुलिस के मुताबिक मेंग शुगोओ ओप्पो फैक्ट्री में नौकरी करता था. दोनों चीनी नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ग्रेटर नोएडा को ठिकाना बनाए हुए थे. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को दिल्ली के आरके पुरम स्थित डिटेन्शन सेंटर भेज दिया है. पुलिस ने मेंग शुगोओ को अक्‍टूबर 2022 में भी पकड़ा था. बिना वीजा के पकड़े जाने पर मेंग शुगोओ को चीन भेज दिया गया. चीन पहुंचने के बाद टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया.

आदि शर्मा के नाम से रह रहा था चीनी नागरिक

मेंग शुगोओ नेपाल से बस में सवार होकर महाराजगंज बॉर्डर के रास्ते दोबारा ग्रेटर नोएडा आ गया. जांच में पता चला है कि उसने आदि शर्मा के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था और ग्रेटर नोएडा के ओमेगा 02 थाना बीटा-2 विला नं.0-23 ग्रीन बुड फेस में रह रहा था. जांच एजेंसियों को शक है कि उसने चीन के कई अन्य नागरिकों का भी फर्जी दस्तावेज तैयार किया होगा. बता दें कि एसटीएफ ने 10 दिन पहले चीनी नागरिकों का भारतीय पासपोर्ट बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था. माना जा रहा है कि मेंग शुगोओ गिरफ्तार आरोपियों का साथी है.

UP News: पति-पत्नी और वो के विवाद में कूदे कोचिंग संचालक, आलोक मौर्य को मुफ्त में सिविल सर्विसेज की तैयारी का दिया ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget