एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: यूपी का तस्कर 55 लाख की स्मैक के साथ उधमसिंह नगर में गिरफ्तार, पुलिस ने नशे के नेटवर्क का किया खुलासा

Udham Singh Nagar News: पूछताछ में मुस्ताक अली ने अकबर अंसारी नाम के एक साथी का खुलासा किया है. दोनों उत्तर प्रदेश से स्मैक की खेप को लाकर कई जनपदों में सप्लाई करते थे.

Uttarakhand News: उत्तराखंड ड्रग्स फ्री अभियान के तहत उधमसिंह नगर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 55 लाख की स्मैक के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार किया है. स्मैक की बरामदगी प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी बताई जा रही है. पुलभट्टा पुलिस ने कुमाऊं एसटीएफ के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया. उधमसिंहनगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई में स्मैक तस्कर को उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में तस्कर की पहचान मुस्ताक अली हाल निवासी चंपावत के तौर पर हुई है.

यूपी का तस्कर उधमसिंहनगर में गिरफ्तार

मुस्ताक अली मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. जब्त 537 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 55 लाख रुपए होने का अनुमान है. एसटीएफ और पुलिस को मुखबिर से ड्रग्स की डिलीवरी होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर धावा बोलकर एक तस्कर को पुलभट्टा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मुस्ताक अली ने अकबर अंसारी नाम के एक साथी का खुलासा किया है. अकबर अंसारी निवासी फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. दोनों उत्तर प्रदेश से स्मैक की खेप को लाकर चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधमसिंहनगर जनपद में सप्लाई करने का काम करते थे. 

अब तक की सबसे बड़ी हुई ड्रग्स बरामदगी

पुलिस मुस्ताक अली के साथी अकबर अंसारी को तलाश कर रही है. स्मैक तस्करी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी मुस्ताक अली की ड्रग्स तस्करी से कमाई का आंकलन किया जा रहा है. आंकलन के बाद संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल अदालत में पेशी के बाद मुस्ताक अली को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि उत्तराखंड में इस साल अब तक सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी  है. उन्होंने संयुक्त टीम में शामिल जवानों की सराहना की.

UP News: उन्नाव में CM योगी के हमशक्ल की संदिग्ध मौत, सपा मुखिया अखिलेश यादव के रहे थे स्टार प्रचारक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget