एक्सप्लोरर

सरेआम नेशनल हाइवे पर महिला और बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़, बदमाश फरार

Shamli News: यूपी के शामली में राह चलती महिला और उसकी बेटी के साथ कुछ बाइक सवार दबंगों ने हथियारों के बल पर रोक कर उनके साथ छेड़छाड़ की है. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

Shamli News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे किए थे. जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर किसी चौराहे पर कोई भी दबंग महिला के साथ छेड़छाड़ करेगा तो अगले चौराहे पर पुलिस की गोली उसका इंतजार कर रही होगी. लेकिन जनपद शामली में योगी आदित्यनाथ की कही हुई बात हवा हवाई साबित हुई है. जिसमें पानीपत मुज़फ्फरनगर हाइवे पर महिला व उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. वहीं दबंगों द्वारा पीड़ित महिला की बेटी के अपहरण की धमकी भी दी गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में पीड़ित महिला ने सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है. जिसमें पुलिस कार्यवाही की बात कह रही है.

उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. घटना 1 जुलाई की रात्रि की है. जिसमें पानीपत की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी, भाई और ड्राइवर के साथ ऑटो से मुजफ्फरनगर अपनी ससुराल जा रही थी. जैसे ही वह पानीपत से चलकर जनपद शामली में पहुंची तो कुछ दबंग उनके पीछे लग गए. जिन्होंने अपनी बाइक और गाड़ी से महिलाओं का पीछा करना शुरू कर दिया. जब दबंगों की हरकतों को देखते हुए डर की वजह से ड्राइवर ने थ्री व्हीलर नहीं रोका तो दबंगों ने उनको हथियारों के बल पर रोक लिया ओर उनके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. 

घटना का वीडियो वायरल
इस घटना का महिला ने जब विरोध किया तो शामली बाईपास पर हंगामा हो गया. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. यूपी में रात्रि में महिला कितनी सुरक्षित है इसका वायरल वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कियेजा रहे योगी सरकार के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं. क्योकि एक तरफ तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि अगर किसी भी चौराहे पर महिलाओं से छेड़छाड़ हुई तो अगले चौराहे पर पुलिस की गोली उसका इंतजार करती नजर आएगी. लेकिन शामली में नेशनल हाईवे पर हुई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना ने शामली पुलिस की रात्रि गस्त एवं मुस्तादी पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर महिलाओं के साथ दबंगों द्वारा हथियारों के बल पर की गई छेड़छाड़ के मामले में को सीओ सिटी अमरदीप मौर्य का कहना है कि एक महिला द्वारा छेड़छाड़ की घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है. मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं इस मामले में जांच की जा रही है जो भी उचित कार्यवाही होगी वह अमल में लाई जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget