एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में बसाया जा रहा है दूसरा नोएडा, इस प्रोजेक्ट की CM योगी कर रहे सीधे मॉनिटरिंग

UP News: यूपी की योगी सरकार का साफ कहना है कि सिर्फ जमीन लेना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि बुंदेलखंड को औद्योगिक, रोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना असली मकसद है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के पिछड़े माने जाने वाले बुंदेलखंड को अब औद्योगिक और आर्थिक ताकत बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुंदेलखंड को नोएडा की तर्ज पर एक नया औद्योगिक शहर बनाने के लिए पूरी गंभीरता से जुटी है. इसके लिए सरकार ने बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) का गठन किया है, जिसकी परियोजनाओं के लिए अब तक 17,840 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है.

बीडा के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया बेहद पारदर्शी और तेज़ी से पूरी की जा रही है. अब तक अधिग्रहीत भूमि में 12,700 एकड़ निजी भूमि और 5,140 एकड़ सरकारी भूमि शामिल है. सीएम योगी खुद भूमि अधिग्रहण की दैनिक, साप्ताहिक और मासिक समीक्षा कर रहे हैं, जिससे अधिकारियों में जवाबदेही भी बनी हुई है और ज़मीन की उपलब्धता बिना किसी अड़चन के सुनिश्चित हो रही है.

बुंदेलखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना

योगी सरकार का साफ कहना है कि सिर्फ जमीन लेना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि बुंदेलखंड को औद्योगिक, रोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना असली मकसद है. बीडा की मदद से क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर, एमएसएमई इकाइयों, स्टार्टअप हब और अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों की स्थापना की योजना है. इससे युवाओं को रोज़गार मिलेगा और पलायन रुकेगा.
 
बुंदेलखंड में बदलते विकास के मायने

बुंदेलखंड लंबे समय से सूखा, बेरोजगारी और पलायन जैसी समस्याओं से जूझता रहा है. मगर अब योगी सरकार इसे विकास और निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है. झांसी, चित्रकूट, महोबा, बांदा और जालौन जैसे जिलों में सड़क, बिजली और परिवहन की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है.

बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर: विकास की रीढ़

सरकार की एक और बड़ी योजना बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर है, जिसे केंद्र सरकार की मदद से विकसित किया जा रहा है. यह परियोजना भी बीडा के अंतर्गत ही तेजी पकड़ रही है. इससे न केवल रक्षा उपकरणों का निर्माण होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय निवेश भी आकर्षित होगा. बुंदेलखंड को पिछड़ेपन से उबारने के लिए योगी सरकार ने बीडा के माध्यम से जो ठोस कदम उठाए हैं, वह आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र की तस्वीर बदल सकते हैं. अगर यही रफ्तार बनी रही तो बुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी बनने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ेगा.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget