एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में शुरू हुआ स्कूलों का नया सत्र, सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को बांटी किताबें

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी प्राचीन काल से शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्र बिंदु रहा है, लेकिन एक समय ऐसा आया जब गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे यूपी की पहचान बन गए थे.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का नया सत्र शनिवार से शुरू हुआ. ऐसा पहली बार है जब 1 अप्रैल को सत्र के पहले ही दिन इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के हाथों में किताबें पहुंचने लगी. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल चलों अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर सीएम ने 5 छात्र-छात्राओं को मंच पर उनकी किताबें दी. अगर पिछले सालों की बात करें तो इन स्कूलों में सत्र शुरू होने के 6-6 महीने बाद तक किताबें पहुंचती रहती थी. 

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि यूपी प्राचीन काल से शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्रबिंदु रहा है, लेकिन एक समय ऐसा आया जब ज्ञान, विज्ञान, समृद्धि, संसाधनों की जगह गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे यूपी की पहचान बन गए थे. बीमारी, अव्यवस्था, भ्रष्टाचार यूपी की पहचान बन गए थे, लेकिन 6 साल में सरकार ने जो कदम उठाए उसके परिणाम हर क्षेत्र में दिख रहे. स्कूल चलो अभियान 1 जुलाई 2017 को शुरू किया था.जुलाई 2017 में 1 करोड़ 34 लाख बच्चे थे परिषदीय स्कूलों में जो संख्या आज बढ़कर 1 करोड़ 92 लाख हो चुकी है. 

इस मौके पर सीएम योगी ने ये कहा 
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 1 लाख 56 हज़ार स्कूल में से 1 लाख 36 हज़ार को आपरेशन कायाकल्प में बुनियादी सुविधाओं के साथ स्मार्ट क्लास तक दे चुके है. बचे 20 हजार स्कूल को इस सत्र में पूरा कर देंगे. बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में हमने 1 लाख 60 हज़ार शिक्षकों की तैनाती की. 1 महीने तक स्कूल चलो अभियान चलेगा. शिक्षक, प्रधानाचार्य ग्राम पंचायत साथ बैठक करें, अभिभावकों साथ बैठक करें, घर घर जाकर ग्राम पंचायत की स्क्रीनिंग करें. किस आर्थिक सामाजिक परिस्थिति में रहने वाले लोग उनका डेटा तैयार करें. हो सके तो बेसिक शिक्षा विभाग एक पोर्टल तैयार कर इस डेटा को अपलोड करे. उसी समय आधार ऑथेंटिकेशन की कार्रवाई करें. सभी डीएम, बीएसए इसमे लगें.

'एक भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल न हो'
सीएम योगी ने कहा कि अगले 1 से 2 महीने में डीबीटी से पैसा खाते में पहुंच जाए जिससे समय रहते यूनिफार्म खरीद सकें. हर ग्राम पंचायत में हम खेल मैदान सुनिश्चित कर रहे हैं. प्रयास हो कि एक भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल न हो. शत प्रतिशत साक्षरता ही यूपी की सबसे बड़ी पूंजी होगी. अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य अगके 10 दिन में एक एक स्कूल तक किताबों का वितरण पूरा करने का है. इसके अलावा डीबीटी से बच्चों के अभिभावकों के खाते में पैसा भेजने की तैयारी भी अंतिम चरण में है।

सीएम योगी ने इस अवसर पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी शुरू किया. सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अलग अलग क्षेत्र में अलग अलग बीमारी आती है, जैसे पूर्वांचल के कई जिलों में मस्तिष्क ज्वर हज़ारों बच्चों की जान लेता था. वाराणसी के आसपास कालाजार का प्रकोप रहता था. 1 अप्रैल 2018 को हमने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया. आज परिणाम सामने है कि यूपी का मॉडल देश मे माना जा रहा है. मस्तिष्क ज्वर यानी इंसेफेलाइटिस की बात करें.तो सिर्फ गोरखपुर और बस्ती मंडल में 40 साल में 50 हज़ार बच्चों की मौत हुई थी.आज इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा चुका है.

सीएम ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वक्त किसी को बख्शता नही, हर व्यक्ति को उसके कर्मो का फल यहीं देता है. आज देखिए कि माफिया अपराधी किस स्थिति में हैं, कैसे उनको सजा हो रही है. आज जब उनको सजा होती तो लोग ताली बजाते की उसे सजा हुई.अत्याचारी और अन्यायी के साथ समाज, आने वाली पीढ़ी कभी खड़ी नही होती.जो गलत करेगा उसे यहीं भुगतना पड़ेगा. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:-

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का गंभीर आरोप, आरक्षण पर बड़ा दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget