एक्सप्लोरर

महाकुंभ के लिए यूपी रोडवेज की बड़ी तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए योगी सरकार ने किए खास इंतजाम

UP Roadways News: इस बार महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जाने वाले श्रद्धालुओं को खास अनुभूति होगी. इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों के संचालन समेत कई सुविधाएं देने की योजना बना रहा है.

Prayagraj News Today: प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले की उत्तर प्रदेश सरकार जोर शोर से तैयारी कर रही है. इस बार महाकुंभ में देश विदेश से 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे. श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर योगी सरकार ने विशेष इंताजम किए हैं. 

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम भी श्रद्धालुओं के आवगमन को आसान बनाने के लिए अलग-अलग रूटों पर बसों के संचालन करेगा. महाकुंभ के दौरान प्रयागराज से 390 बसें अलग- अलग जगहों से चलेंगी. यूपी परिवहन निगम के गोरखपुर क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने कहा कि बसों के संचालन की तैयारी लगभग एक महीने पहले ही पूरी कर ली गई हैं. 

गोरखपुर क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने कहा कि प्रयागराज में 390 बसों को चिन्हित किया गया है, जो अलग- अलग जगहों चलेंगी. उन्होंने बताया कि महाकुंभ में 22 जगहों से बसें चलेंगी. इसके अलावा कौन से चालक परिचालक कहां ड्यूटी करेंगे, इसको भी चिन्हित कर लिया गया है. 

महाकुंभ में दौड़ेंगी 2300 बसें
क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने कहा, "इस बार महाकुंभ की वजह से गोरखपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, इसलिए व्यवस्थाएं और भी अच्छी रहेंगी." उन्होंने बताया कि आवगमन को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए दूसरे क्षेत्र के लिए भी 1900 बसों की मांग की गई थी जो फिलहाल हमें आवंटित हो गई हैं. इस तरह से कुल 2300 बसें यहां से संचालित की जाएंगी.

क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने कहा कि महाकुंभ को हम लोगों ने तीन फेज में बांटा है. इसके तहत पहला फेज 12 जनवरी से 24 जनवरी तक होगा. इसके बाद दूसरा फेज 24 जनवरी से 7 फरवरी तक रहेगा और तीसरा चरण 7 फरवरी से अगले शिवरात्रि तक रहेगा. उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दूसरे फेज में भीड़भाड़ ज्यादा होती है, इसलिए बसों की अधिकतम संख्या दूसरे फेज में ही निर्धारित की गई है. इससे पहले जरूरत के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा. 

बस स्टेशन मिलेंगी ये भी सुविधाएं
महाकुंभ के दौरान यूपी रोडवेज ने अधिकतम नई बसों के संचालन का ऐलान किया है. क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने कहा कि रोडवेज की पुरानी बसों को भी तैयार किया जा रहा है, वे भी लगभग 90 फीसदी पूरी हो गई हैं. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जितनी भी बसें जाएंगी उन सभी को एक ही कलर में पेंट किया गया है.

लव कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को महाकुंभ की अच्छी अनुभूति हो इसके लिए बस स्टेशनों पर पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों ठंड बढ़ जाएगी, इसके लिए जगह-जगह पर उचित अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी. साथ ही महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरे भी का निर्माण किया जा रहा है. 

कब से कब तक होगा महाकुंभ?
बता दें, महाकुंभ का आयोजन प्रत्येक 12 वर्ष के बाद होता है. साल 2012 में आयोजित महाकुंभ में 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे थे. इस बार ये संख्या 40 करोड़ को पार सकती है. इस बाह महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा. योगी सरकार ने महाकुंभ के लिए खास तैयारियां की है.

ये भी पढ़ें: Mathura News: बांके बिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास अपील, लगाए गए बैनर- पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget