एक्सप्लोरर

यूपी में हादसों का शुक्रवार, मिर्जापुर से सोनभद्र, लखनऊ और गोंडा में भीषण एक्सीडेंट, कई जानें गईं

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे सड़क हादसों के नाम रहे. मिर्जापुर, लखनऊ, सोनभद्र और गोंडा में एक के बाद एक कई दर्दनाक सड़क दुर्घनाएं हुई जिसमें कई लोगों की जान चली गई.

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा. पिछले 24 घंटों में एक के बाद एक कई दर्दनाक सड़क दुर्घनाएं सामने आई है. मिर्जापुर से लेकर लखनऊ, सोनभद्र और गोंडा में रोड एक्सीडेंट की खबरे आईं हैं जिनमें कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी. मिर्जापुर में दस मजदूरों की मौत हो गई तो वहीं   गोंडा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई जिसमें कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई. 

मिर्जापुर में कटका बॉर्डर के पास बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रैक्टर पलट गया. हादसे के वक्त ट्रैक्टर में कई मजूदर सवार थे. इस हादसे में दस से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर घायल हैं. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया हैं. 

सोनभद्र में दो मासूम समेत 3 की मौत
दूसरी घटना सोनभद्र में सामने आई, जहां चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ट्रक की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों समेत तीन की मौत हो गई. बताया जा रहा कि यहां के सालखन गांव में एक ढाबे के पास 27 साल का अंशु घर के सामने खड़ा था. पास में ही दो बच्चे अंश (6) और जसवीन (4) खेल रहे थे, तभी चोपन की ओर जा रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और तीनों को रौंदता हुआ चला गया. इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. ट्रक चालक नशे में पाया गया. 

गोंडा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई
गुरुवार की रात गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र में भी भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. खबर के मुताबिक इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव के मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. ये टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए. लोगों ने किसी तरह कार में फँसे लोगों को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. 

लखनऊ में पति-पत्नी को रौंदा
राजधानी लखनऊ में भी हिट एंड रन का मामला सामना आया है. यहां के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दुबग्गा चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने पति-पत्नी को ज़ोरदार टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब पति पत्नी बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे. टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

Amethi Teacher Family Murder: अमेठी में परिवार खत्म करने वाला चंदन फरार, डेढ़ महीने पहले हुई थी FIR, जानें- हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget