एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में रेल यात्रियों के लिए मुश्किल भरे होंगे आने वाले दिन, कई ट्रेनें रद्द, इनका रूट बदला, देखें- लिस्ट

Lucknow News: अगले महीने लखनऊ से गोरखपुर रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस रूट पर चार रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन का निर्माण होना है.

Lucknow News: यूपी में लखनऊ से गोरखपुर रूट पर रेल से सफर करने वाले यात्रियों को कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसकी वजह ये है कि पूर्वोत्तर रेलवे गोंडा-बाराबंकी रेलखंड पर निर्माण कार्य करने जा रहा है. इसके तहत करनैलगंज-सरयू-जरवल रोड-घाघराघाट स्टेशनों तक तीसरी लाइन का निर्माण कार्य किया जाएगा. जिसकी वजह से गोरखपुर रूट प्रभावित होगा. ऐसे में कई ट्रेनें निरस्त रहेंगे तो वहीं कुछ ट्रेनों को बदले रूट से संचालित किया जाएगा. 

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा कि लाइन निर्माण कार्य के दौरान क़रीब 53 ट्रेनों का रूट बदला गया है और 20 ट्रेनें निरस्त रहेंगी. इनमें ट्रेन नंबर 15031/32 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15081/82 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस और 15033/34 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 1 से 4 जुलाई तक निरस्त रहेंगी. जबकि 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस 2 से 5 जुलाई तक निरस्त रहेगी और छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 25, 27, 30 जून, 2 जुलाई और 4 जुलाई को वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर से होकर जाएगी. 

अयोध्या से होकर संचालित की जाएंगी ये ट्रेनें
- 12512 तिरुवनंतपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 जून से 1 जुलाई तक अयोध्या से होकर गुजरेगी. 
- यशवंतपुर से चलने वाली 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 और 30 जून को 
- 27 जून को 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस 
- 2 जुलाई को 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 25, 27 व 30 जून को 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस
- 25, 29 जून व दो जुलाई को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
- 28 जून को 11080 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस
- 26, 27, 29, 30 जून, एक व चार जुलाई को गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस
- 25 जून व दो जुलाई को आरंभ होने वाली 15067 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस
- 30 जून को चलने वाली गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस
- एक जुलाई की लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, जम्मूतवी भागलपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस व गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस
- एक, तीन व चार जुलाई को सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
- एक से चार जुलाई तक मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस
- 30 जून को लालगढ़ से चलने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस
- दो जुलाई को जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस
- 27 जून को गोमतीनगर-गोड्डा एक्सप्रेस
- चार जुलाई को 12511 गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम उत्तर एक्सप्रेस
- तीन जुलाई को बरौनी लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस

लखनऊ में ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- दो जुलाई को ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस निरस्त रहेगी, ये 3 जुलाई को बलरामपुर की जगह लखनऊ से ग्वालियर को रवाना होगी. 
- 30 जून को बांद्रा-गोरखपुर सुपरफास्ट गोमतीनगर में निरस्त होगी. 
- 26 जून और 3 जुलाई को साबरमती-थावे एक्सप्रेस गोमतीनगर में निरस्त होगी. यह ट्रेन 28 जून और पांच जुलाई को थावे की जगह गोरखपुर से रवाना की जाएगी.

यूपी में तबादलों को लेकर मचे बवाल के बीच मायावती ने सीएम योगी को दी सलाह, जानें- क्या कहा?  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget