एक्सप्लोरर

यूपी के प्राइवेट बस अड्डे बनेंगे अब वर्ल्ड क्लास, यात्रियों को मिलेगी हर आधुनिक सुविधा

UP News: यूपी में यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए नई नीति यूपी स्टेज कैरिज बस स्टैंड, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क लागू की गई है. अब बस अड्डे वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होंगे.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में सफर अब पहले से ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक नई नीति लागू की है. ‘उत्तर प्रदेश स्टेज कैरिज बस स्टैंड, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं विनियमन) नीति, 2025’ के तहत अब प्रदेश के निजी बस अड्डे वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होंगे.

इस नई नीति का मकसद प्रदेश के भीतर यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक माहौल में यात्रा की शुरुआत और अंत का अनुभव देना है. अब प्रदेश के हर निजी बस अड्डे पर यात्रियों को 24x7 खुली कैंटीन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, आरामदायक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सीसीटीवी जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

यात्रा होगी आरामदायक, सुविधा होगी पहले से बेहतर
सरकार की योजना के मुताबिक हर बस अड्डे का कम से कम 30% हिस्सा यात्री सुविधाओं के लिए आरक्षित होगा. इसमें पुरुष, महिला और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग-अलग शौचालय और यूरिनल की सुविधा अनिवार्य होगी. कैंटीन में हर समय खाना-पीना उपलब्ध रहेगा, जिससे देर रात या सुबह की यात्राओं में भी लोगों को असुविधा न हो.

बस अड्डों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था अनिवार्य की जाएगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त क्षमता वाले जनरेटर भी लगाए जाएंगे ताकि बिजली बाधित होने पर यात्रियों को परेशानी न हो. इसके अलावा, सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी और नियमित साफ-सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी.

पर्यटन और रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा
इस नीति से सिर्फ यात्री ही नहीं, बल्कि प्रदेश के पर्यटन और परिवहन क्षेत्र को भी बड़ा फायदा होगा. उत्तर प्रदेश में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की संख्या अधिक है, जहां देशभर से पर्यटक आते हैं. अब इन बस अड्डों को आधुनिक बनाकर राज्य सरकार पर्यटन को भी बढ़ावा देना चाहती है. साथ ही, निजी क्षेत्र की भागीदारी से नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश को हर स्तर पर आधुनिक और विकसित बनाना सरकार की प्राथमिकता है. नई बस स्टैंड नीति इसी दिशा में एक ठोस कदम है, जिससे आने वाले वर्षों में प्रदेश के हर यात्री को एक नई और बेहतर यात्रा का अनुभव मिलेगा.

यह भी पढ़ें- CM योगी करेंगे ब्रह्मोस की प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी रहेंगे मौजूद

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बनारस रेलवे स्टेशन पर पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्री हुए परेशान; अब रेलवे ने दी सफाई
बनारस रेलवे स्टेशन पर पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्री हुए परेशान; अब रेलवे ने दी सफाई
योगी सरकार ने निभाया वादा, अब होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलेगी 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा
योगी सरकार ने निभाया वादा, अब होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलेगी 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से लेकर चंपत राय के इस्तीफे तक क्या-क्या हुआ? जानें- पूरी टाइमलाइन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से लेकर चंपत राय के इस्तीफे तक क्या-क्या हुआ? जानें- पूरी टाइमलाइन
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पहली बारिश में गड्ढे, NHAI ने किसानों को बताया जिम्मेदार
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पहली बारिश में गड्ढे, NHAI ने किसानों को बताया जिम्मेदार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget