एक्सप्लोरर

यूपी: बलरामपुर में चुनावी रंजिश को लेकर भिड़े प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थक, दो की मौत, कई घायल

पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुई हिंसा में दो की मौत व दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

बलरामपुर: यूपी के बलरामपुर जिले में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के समर्थकों में जमकर बवाल हुआ. ईद के दूसरे दिन शनिवार को दोनों तरफ से ख़ूब ईंट पत्थर व लाठी डंडे चले. जिसका लाइव वीडियो अब सामने आया है. इस घटना में घायल दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जिनका उपचार चल रहा है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल के साथ पीएसी जवानों को भी तैनात कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक स्थिति अब काबू में है.

मामला थाना गौरा चौराहा के ग्राम रेवारी के मजरे लखाही से जुड़ा हुआ है. यहां पर चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. पूर्व व वर्तमान प्रधान के समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट में गांव के निवासी मोहम्मद अफजल उर्फ सोनू के सिर पर रॉड से हमला कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल सोनू को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया. यहां से बहराइच फिर लखनऊ भेजा गया. लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस मारपीट में सोनू के भाई मोहम्मद आजम, फिरोज, आयाज़ समेत दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग घायल हुए हैं. जिनका इलाज सीएचसी नंदनगर में किया जा रहा है.

मौके पर अभी शांति व्यवस्था कायम है- पुलिस

बताया जाता है कि रेवारी गांव का साल 2010 से अनवर प्रधान था. इस बार चुनाव में जीत हासिल करके अतीकुर्रहमान प्रधान बन गया. इसी बात पर दोनों पक्षों के समर्थकों में तनाव था. ईद के दिन मोहम्मद अफजल गांव के ही असगर बाबा के घर सेवई देने गया था. वहीं पर, दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. इस बीच खूब ईट-पत्थर व लाठी डंडे चले, जिसमें दो की मौत जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए.

पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुई हिंसा में दो की मौत व दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए हैं. जिनका उपचार चल रहा है. वहीं, पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से 13 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल व पीएसी की तैनाती की गई है. मौके पर अभी शांति व्यवस्था कायम है.

यह भी पढ़ें-

क्या आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर? यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ये दावा

शुभ मुहुर्त में खुले केदारनाथ के कपाट, 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget