एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मुझे किसी पद की जरूरत नहीं', सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पर पलटवार

Uttar Pradesh: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आजम खान बहुत बड़े समाजवादी नेता हैं और कुछ लोग उन पर झूठे मुकदमे लाद कर उनके साथ षड्यंत्र कर रहे हैं.

UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) आज गुरुवार (12 जनवरी) को अपनी विधानसभा जसवंतनगर पहुंचे. यहां उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के बयान पर कड़ा जवाब दिया. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा था कि शिवपाल, अखिलेश और डिंपल चालीसा पढ़ रहे हैं, जिससे उन्हें सपा में बड़ा पद मिल जाए. इस पर शिवपाल ने कहा कि मुझे किसी पद की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा कौन सा व्यक्ति है, जो मुझे जानता नहीं है. उन्होंने कहा कि जय प्रकाश और डॉक्टर लोहिया को भी कोई पद नहीं था, हम तो उनकी परंपरा को निभा रहे हैं.

'आजम खान पर झूठे मुकदमे'

वहीं उन्होंने कहा कि आजम खान बहुत बड़े समाजवादी नेता हैं. कुछ लोग उन पर झूठे मुकदमे लाद कर उनके साथ षड्यंत्र कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी सरकार के खिलाफ लोगों को इकठ्ठा कर रहे है. अब समय आ रहा है कि जल्द ही सब चीजें सामने आ जाएगी. प्रदेश में बिजली की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ बड़े-बड़े पूंजीपतियों को तो सस्ती बिजली दे रही है. दूसरी तरफ आम सभी लोगों के लिए बिजली महंगी कर रहे हैं, इससे परेशानियां आयेगी. निवेश को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार के निवेश को अच्छा तो तब कहें, जब यहां निवेश आए और धरातल पर काम दिखाई दे.

लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा

इटावा जसवन्तनगर में एक होटल के शुभारंभ में पहुंचे सपा विधायक शिवपाल सिंह ने मंच से भाषण देते हुए प्रदेश बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. शिवपाल ने कहा कि अब जब भी प्रदेश में चुनाव आयेंगे, उन चुनावों में जनता को सरकार को सबक सिखाने के जरुरत है. भ्रष्ट सरकार और नौकरशाही के खिलाफ अब जनता को भी माहौल बनाना पड़ेगा. हम लोग जब सरकार में थे, तब जो भी विपक्ष के लोग काम लेकर आते थे, उनके सही काम को किया जाता था.

शिवपाल यादव ने कहा कि अब बीजेपी ने स्वस्थ्य लोकतंत्र की परंपरा को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. आजम खान पर कितने झूठे मुकदमे लगा दिए गए. क्या उन्होंने किताबों की चोरी करी थी, क्या उन्होंने बकरियों को चोरी करी थी, क्या उन्होंने फर्नीचर की चोरी की थी, ना जाने कितने मुकदमे लगा दिए गए हैं.

UP Politics: यूपी में तीसरा मोर्चा बनाने का प्रयास, इन नेताओं से हुई थी बात, ओम प्रकाश राजभर का चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget