एक्सप्लोरर

आजम खान के नाम पर आपस में लड़ रहे सपा नेता! एसटी हसन को सांसद ने दी सलाह, कहा- बिना जरूरत...

UP Politics: Samajwadi Party के नेता आजम खान को लेकर पार्टी के पूर्व सांसद और मौजूदा सांसद के बीच तनातनी का माहौल देखने को मिल रहा है. सांसद ने पूर्व सांसद को सलाह दी है कि वह बिना जरूरत न बोलें.

UP Politics: उत्तर प्रदेश स्थित सीतापुर जेल में बन्द सपा महासचिव आजम खान की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा के बयान के बाद से समाजवादी पार्टी में खलबली मची हुई है. पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने बयान देकर आजम परिवार पर निशाना साधा तो आज मुरादाबाद की सांसद और आजम खान की करीबी रुचि वीरा ने कहा कि डॉ तजीन फातिमा के बयान पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं थी. पूर्व सांसद डॉ एस टी हसन ने बिना जरूरत उस पर बयान दिया जिसमे उन्होंने आजम खान को मौका परस्त या अहसान फरामोश कहा था. इसकी कोई जरूरत नहीं थी

वीरा ने कहा कि आजम खान साहब तो इस प्रदेश और देश के बहुत बड़े सेकुलर नेता हैं और पार्टी के भी बड़े नेता हैं. उन्होंने पार्टी को सींचा है और अखिलेश यादव भी उनका सम्मान करते हैं. डॉ एस टी हसन के बयान से पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं है मैं कार्यकर्ताओ से कहना चाहूंगी कि आपस में कोई प्रतिक्रिया न दें और न कोई गलत कमेंट न करें न आपस में झांगड़ें ये उनका अपना निजी बयान हो सकता है पार्टी या अखिलेश यादव का ये बयान नहीं है. उनका ये बयान आजम परिवार कि तकलीफ के समय में जख्मों को हरा करने वाला है. ऐसे बयानों से पार्टी को नुकसान होगा.

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर जुलाई में पड़ेगी महंगाई की मार, 1.97 % अधिक बिल की होगी वसूली

'ऐसी कोई प्रतिक्रिया न दें...'
उन्होंने कहा कि चुनावी साल में ऐसी कोई प्रतिक्रिया न दें क्योंकि पहले भी ऐसे बयानों से पार्टी को नुकसान हुआ . दो परिवारों के बारे में ऐसी कोई बात न करें. संयम रखें और आपसी विवादों में न उलझें. दोनो परिवारों में कहीं कोई ऐसी बात नहीं है. मैं जहां तक समझती हूं कि वो संतुष्ट है और बाकी आप उनके परिवार से पूछ सकते हैं. अन्य लोगों को इस मामले में प्रतिक्रिया करने का कोई अधिकार नहीं है. बाकी सच्चाई तो दोनो परिवार ही जानते होंगे.

मुरादाबाद सांसद ने कहा कि हमारे हिसाब से दोनो परिवारों के बीच ऑल इज वेल है. दोनों परिवार एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं. आजम खान ने पार्टी के लिए बहुत कुर्बानियां दी हैं और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनका बहुत सम्मान करते हैं. आजम खान की किस तरह मदद करनी है और किस पॉलिसी के तहत करनी है ये अखिलेश यादव बेहतर जानते हैं.

अब्दुल्लाह आजम का किसी सपा नेता से न मिलना और न किसी बड़े सपा नेता का आजम परिवार से मुलाकात करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है सब लोग अपने अपने हिसाब से एक दूसरे से मिल भी रहे हैं और जो लोग मदद कर रहे हैं वो भी अपने हिसाब से मदद कर रहे हैं. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget