एक्सप्लोरर

'औकात है तो तोड़ कर दिखा दें...' अखिलेश यादव के बयान पर ओपी राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि अगर सपा अध्यक्ष में दम है तो वो उनकी पार्टी तोड़कर दिखाएं.

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है. उन्होंने महेंद्र राजभर पर हुए हमले पर सपा अध्यक्ष की टिप्पणी पर निशाना साधा और कहा कि अखिलेश यादव कभी राजभरों को समझ नहीं पाएंगे. अगर उनमें हिम्मत है तो हमारी पार्टी को तोड़कर दिखा दें. राजभर ने कहा कि जो अपने बाप और चाचा का नहीं हुआ उस पर भरोसा करना खतरे से खाली नहीं है. उन्होंने सभी को धोखा दिया है. 

ओम प्रकाश राजभर ने भारत समाचार से बातचीत के दौरान सपा अध्यक्ष पर हमला किया और कहा कि "अखिलेश यादव के विषय में हम क्या कहें, वो किसी के नहीं है. जो आदमी अपने बाप का नहीं हुआ..चाचा का नहीं हुआ जिन्होंने मर-मिटकर नेताजी के साथ मिलकर पार्टी बनाई, वो उनके नहीं हुए तो किसी के नहीं सकते. उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए. उन पर भरोसा करना खतरे से खाली नहीं है. मैं खुद उनके साथ गया उन्होंने मुझे धोखा दिया. कांग्रेस, संजय निषाद, जयंत चौधरी और मायावती सभी को धोखा दिया है. 

सपा अध्यक्ष को दे डाली चुनौती
अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान सुभासपा नेता महेंद्र राजभर से हुई मारपीट को पीडीए समाज का अपमान बताते हुए कहा था कि सुभासपा को तोड़ने के लिए उन्हें महेंद्र राजभर की ज़रूरत नहीं है. इस पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि औकात है तो पार्टी तोड़कर दिखा दें. वो नहीं चाहता है कि जो अति पिछड़े समाज के लोग हैं उस समाज को कोई हिस्सा मिले, वो अकेले ही खा रहे हैं. पाँच साल मुख्यमंत्री थे अकेले अपनी जाति को बढ़ावा देने का काम किया. आपने सिर्फ लूटने का काम किया. 86 में से 56 एसडीएम यादवों को बनाओगे और कहोगे कि पीडीए चलाएंगे. यहीं पीडीए का नारा है. 

राजभर ने कहा कि आज हमारा समाज जाग गया है तो उन्हें चिंता हो रही है कि राजभर अपने हक के लिए लड़ रहा है और आप उनकी हकदारी लूटने के लिए लड़ रहे हो. आपको तो 18 वोट मुस्लिम वोट देते हैं. आप उनके भी नहीं हुए. अगर दम है तो कहो कि हमारा 9 फ़ीसद वोट है इसलिए 2027 हमारी सरकार बनी तो हम मुसलमान के बेटे को मुख्यंमंत्री बनाएंगे. राजभर को समझना आपके बस के बाहर है. 

बता दें कि यूपी के जौनपुर में सुभासपा के कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नेता महेंद्र राजभर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था, जहां एक शख्स ने माला पहनाने के बाद उनके साथ मारपीट की. इस हमले को अखिलेश यादव ने पीडीए के साथ  अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया था और कहा कि इससे उनका मनोबल कम नहीं बल्कि और बढ़ेगा.  

एयर इंडिया प्लेन हादसे के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर अलर्ट, सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget