एक्सप्लोरर

UP Politics: योगी के मंत्री नितिन अग्रवाल का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- 'दिमागी संतुलन खो बैठे हैं'

UP Politics: नितिन अग्रवाल ने राहुल गांधी ने पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर जैसे बयान दिए है उससे मुझे लगता है कि वो दिमागी संतुलन खो बैठे हैं. उन्हें अपना अस्पताल में इलाज करना चाहिए.

Pratapgarh News: यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal) प्रतापगढ़ (Pratapgarh) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस से बात की. नितिन अग्रवाल ने इस दौरान समाजवादी पार्टी (SP) व राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सपा पर तुष्टिकरण, जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया तो वहीं राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, उन्हें अपना इलाज करना चाहिए, पहले वो अपने परिवार का इतिहास पढ़ लें. 

नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि सपा नेता जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं, समाजवादी पार्टी के नेता तुष्टीकरण, परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करके आगे बढ़े है. जब विकास की बात आई तो प्रदेश को हमेशा पीछे धकेलने का काम किया है. उन्होंने कहा कि आज योगी जी के नेतृत्व में यूपी सरकार विकास के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में आयोजित होने जा रहा है इसमें 25 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश होने जा रहा है. विकास से ध्यान भटकाने के लिए सपा नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं. 

मोहन भागवत के बयान पर दी प्रतिक्रिया

नितिन अग्रवाल से जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर सवाल किया गया तो वो उस पर बयान देने से हिचकते हुए नजर आए और बोले कि ऐसा कुछ भी नहीं है. इसके बाद वो एक बार फिर से सपा पर हमलावर हो गए. उन्होंने कहा कि सपा विघटन की राजनीति करती है, ऐसे बयानों से वो जनता को भ्रमित करने की कोशिश करेंगे तो ऐसा संभव नहीं होगा. लखनऊ का नाम बदलने की मांग पर उन्होंने कहा कि राजधानी का नाम बदलने का निर्णय सरकार का होता है, सांसद जी ने मांग जरूर रखी है हमने भी देखा है लेकिन ये फैसला सरकार का होगा वो क्या करती है. 

राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

इस दौरान मंत्री नितिन अग्रवाल ने राहुल गांधी द्वारा अडानी को लेकर सवाल उठाने पर कहा कि वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, इस तरीके के बयान चाहे वो मोदी जी को लेकर हों या अभी हाल ही में योगी जी पर उन्होंने जो बयान दिया है, मुझे लगता है कि उन्हें पहले अपने परिवार का इतिहास पढ़ लेना चाहिए. उसके बाद कुछ बोलना चाहिए. जिस परिवार ने देश को तोड़ने का काम किया, जो कश्मीर का हिस्सा आज हमारे देश में नहीं है, पाकिस्तान के कब्जे में है उसका सबसे बड़े दोषी उनके परिवार के ही लोग हैं.

जिस पार्टी ने देश की अखंडता को तोड़ने का काम किया, उसका नेता मोदी जी, योगी जी के लिए बयान देंगे, तो जनता सही समय पर सही जवाब देगी. मैं तो कह रहा हूं कि राहुल जी को किसी मानसिक अस्पताल में जाकर के इलाज करा लेना चाहिए उसके बाद बयान देना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: बेटी संघमित्रा मौर्य को बीजेपी से हिदायत मिलने पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया बयान, कही ये बात   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget