एक्सप्लोरर

UP Police भर्ती पर योगी सरकार के प्रचार पर भड़कीं मायावती, दिलाई अपने कार्यकाल की याद, किया बड़ा दावा

UP Politics: उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार 244 भर्तियों को लेकर योगी सरकार बड़े दावे और प्रचार कर रही है. इस बीच बसपा चीफ मायावती ने बड़ा जुबानी हमला बोला है.

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में संपन्न हुई 60,244 पुलिस भर्ती पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सिलसिलेवार दो एक्स पोस्ट्स में आरोप लगाया कि सरकार जिस तरह से भर्ती को प्रचारित कर रही है, उससे लग रहा है है कि यह कोई नई बात है. 

मायावती ने मंगलवार, 18 जून को एक के बाद एक दो पोस्ट कर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा.   उन्होंने लिखआ कि “यूपी में अभी हाल ही में हुई सिपाही भर्ती को लेकर ऐसा प्रचारित किया गया जैसे यह कोई नई बात हो, जबकि पुलिस में ऐसी भर्ती रूटीन कार्य है, ताकि बैकलॉग की बुराई पुलिस विभाग में भी न आए. किंतु इस भर्ती में सर्वसमाज को सही हक मिला या नहीं व उनकी ट्रेनिंग का क्या? यही आम चिंता.”

दिलाई अपनी सरकार की याद
अपने दूसरे पोस्ट में मायावती ने अपनी सरकार के कार्यकाल की याद दिलाई. उन्होंने लिखा, “जबकि बीएसपी की मेरी सरकार में यूपी में ‘कानून द्वारा कानून का राज’ का न्याय-युक्त माहौल स्थापित करने के लिए एकमुश्त 1.20 लाख नए पद सृजित करके पुलिस भर्ती को ईमानदार बनाया गया, जिस शांति व्यवस्था का लाभ बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोगों को मिला, जिसकी अब काफी कमी है.”

हापुड़ में पिता-पुत्र की जोड़ी ने किया कमाल... एक साथ दोनों पहनेंगे यूपी पुलिस की वर्दी

मायावती के इस बयान को राज्य की मौजूदा कानून व्यवस्था और पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर प्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है. उन्होंने साफ कहा कि उनकी सरकार में पुलिस भर्ती पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर होती थी और इसका फायदा सभी वर्गों को मिला करता था.

बीते दिनों लखनऊ में गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी पुलिस के चयनितों को नियुक्ति पत्र बांटा था. इस कार्यक्रम में गृह मंत्री ने कहा था कि बिना खर्ची और पर्ची लोगों को नौकरी मिल रही है.

Input By : बलराम पांडेय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget