एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा के बयान पर मनोज पांडेय को आई हंसी, अमित शाह संग फोटो शेयर कर कहा- ये तो चौंकाने वाला है...

Samajwadi Party ने राज्यसभा चुनाव 2024 के दौरान बीजेपी के साथ जाने वाले तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अब इस पर निष्कासित विधायक ने प्रतिक्रिया दी है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने राज्यसभा चुनाव 2024 के करीब सवा साल बाद अपने तीन बागी विधायकों को निष्कासित कर दिया है. इसमें से एक विधायक मनोज पांडेय (Manoj Pandey) भी है. मनोज पांडेय ने बीत वर्ष फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का साथ दिया था. 

सपा ने सोमवार को बयान जारी कर मनोज पांडेय के निष्कासन की जानकारी दी. अब मनोज पांडेय ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. मनोज पांडेय ने सपा के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि यह चौंकाने वाला है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी से लोकसभा सांसद रहीं स्मृति ईरानी के साथ फोटो शेयर कर मनोज पांडेय ने लिखा- “बिनु रघुनाथ अनाथ कहावा “

UP Politics: 3 बागी विधायकों को निकाला, बाकी पांच पर क्यों नहीं गिरी गाज? सपा ने बताई ये वजह!

उन्होंने लिखा कि जातिवादी, विभाजनकारी सोचयुक्त, सनातन विरोधी, विकास विरोधी और हिन्दू देवी देवताओं की आस्था का मान मर्दन करने वाली, प्रभु राम पर अपमाजनक टिप्पणी करने वालों को पोषित पल्लवित करने वाली पार्टी का हास्यास्पद बयान हथप्रभ कर देने वाला है !

सिलसिलेवार पोस्ट्स में उन्होंने लिखा क जिस पार्टी द्वारा भगवान् श्री राम के भव्य मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के अपमान को सहन न कर पाने की वजह से स्वयं ही 18/06/2024 को ही भारत के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति मे प्रभु राम का सम्मान करने वाली भाजपा में शामिल हो चुका था तो आखिर अब कैसा निष्कासन ?

उन्होंने लिखा कि “रही बात अनुग्रह की तो मनोज पाण्डेय की उत्पत्ति जन सेवा, मानव मात्र सम्मान, गरीब व पीड़ित उत्थान, एवं अत्याचार के प्रबल प्रतिरोध से ऊंचाहार की परिवाररुपी जनता द्वारा हुई है, किसी परिवार में जन्म लेने की वजह से नहीं.

पांडेय ने लिखा कि रही बात दलित, शोषित पिछड़ों के अधिकार व सम्मान की तो उनकी सेवा ही मनोज पाण्डेय के जीवन का मूल मंत्र है और उसे केवल भाजपा ही कर रही है! रही बात अंतरात्मा की तो उसी की जागेगी जिसकी जीवित हो !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget