एक्सप्लोरर

UP News: 'अखिलेश यादव हो गए हैं बेरोजगार, आंखों पर...चश्मा', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का सपा अध्यक्ष पर पलटवार

Firozabad News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांव में जो आवारा पशु घूम रहे हैं, उससे किसान परेशान है मुझे पता है. इन आवारा पशुओं को सही जगह पहुंचाने के लिए आप लोगों को हमारी मदद करनी होगी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. यूपी के फिरोजाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर फिर से निशाना साधा है. फिरोजाबाद की ग्राम पंचायत कोटकी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार हो गए हैं और उनकी आंख पर समाजवादी चश्मा चढ़ा है.

इस कार्यक्रम में जब डिप्टी सीएम से पूछा गया कि अखिलेश यादव ने यह कहा है कि जो पहली सम्मिट हुई है उससे कोई लाभ नहीं हुआ है लोग बेरोजगार हो गए हैं. इस सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव खुद बेरोजगार हो गए हैं उनको अपनी बेरोजगारी ध्यान में आती है उन्हें प्रदेश का विकास ध्यान में नहीं आता. प्रदेश के अंदर किसी गांव, मोहल्ले, जिले में पूछें सभी जगह पूछो और सबको पता है पूरे देश में पूछो विकास हो रहा है. अखिलेश यादव तनाव में है, जब समाजवादी पार्टी का चश्मा उतारेंगें तब उन्हें सब कुछ दिखेगा. जब तक चश्मा नहीं उतारेंगे तब तक कुछ भी नहीं दिखेगा.

ओबीसी आरक्षण को नहीं होने देंगे खत्म

इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को खत्म करने के आरोप पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि जो ओबीसी का आरक्षण है चाहे अनुसूचित जाति का आरक्षण हो जनजाति का आरक्षण हो कोई दुनिया की ताकत इसे समाप्त नहीं कर सकती है. इस आरक्षण को ना ही हम समाप्त होने देंगे, उत्तर प्रदेश में विशेष तौर से नगर निकाय चुनाव को लेकर के जो लोग मुद्दे बनाने की कोशिश कर रहे थे इसलिए हमने पहले ही कहा था बिना ओबीसी आरक्षण के बिना हम चुनाव नहीं कराएंगे. 

आवारा पशुओं के लिए आपको करनी होगी मदद

वहीं डिप्टी सीएम ने मंच से कहा कि गांव में जो आवारा पशु घूम रहे हैं उनको भी मैंने देखा है, उससे किसान परेशान हैं मुझे पता है. हालांकि इन आवारा पशुओं को सही जगह पहुंचाने के लिए आप लोगों को हमारी मदद करनी होगी. जो कोई भी आवारा पशु आपको दिखे उसे आप गौशाला में छोड़ कर आएं, जिससे सभी आवारा पशु गौशाला में पहुंच जाएंगे और परेशानी नहीं होगी. अगर गौशाला में जगह नहीं है तो हम और जगह की व्यवस्था करेंगे.

पिछली सरकारों में होता था भ्रष्टाचार 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार होता था सरकार में आना उनका मकसद भ्रष्टाचार करना और अपराधियों की मदद करना. पहले जो सरकार होती थी जब अपराधियों को पुलिस से डरना पड़ता था लेकिन अब अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं या जेल जा रहे हैं. पहले आप लोगों को नौकरी लगाने के लिए पैसा देना पड़ता था उत्तर प्रदेश की सरकार में नौकरी के लिए कोई रुपया नहीं देना है. हम भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे कोई भी आप से रुपया मांगे आपको भ्रष्टाचार दिखे तो आप तुरंत शिकायत करें.

UP के माफियाओं की डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की चेतावनी, कहा- 'कब्जा छोड़ दें, नहीं तो बुलडोजर है तैयार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget